टेलीविजन

Mann Sundar Update: रूही और जूही की चाल हुई फिर नाकाम, अग्नि और नाहर की होगी शादी

विशाल दुबे

April 24, 2024

Instagram

Mann Sundar Spoiler 24 April 2024, Episode No 853 : दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर(Mann Sundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है।

Arrow

Instagram

शो में आप सभी देखेंगे कि रूही (नैंसी रॉय) अग्नि (अनन्या समर्थ) के काले सच को अभी तक घर वालों के सामने नहीं ला पाई है।

Arrow

Instagram

इसके अलावा रूही भी अब पिंकू से मिलकर उससे नाहर की शादी रुकवाने की गुहार लगाती है।

Arrow

Instagram

वह पिंकू से कहती हैं, कि अगर नाहर की शादी हो गई, ती रूही की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पिंकू और जूही मिलकर अब नाहर की शादी को रोकने के मिशन पर जुट जाते हैं।

Arrow

Instagram

वह नाहर के घर पर जाने वाले पंडित जी से मिलते हैं और उन्हें अपने घर लेकर चले जाते हैं।

Arrow

Instagram

इसके अलावा पिंकू गोयनका निवास खुद पंडित का रुप लेकर पहुंचता है, जिसे रूही और जूही छुपकर देखती है।

Arrow

Instagram

हालांकि, अब अग्नि को भी रूही की मौत वाली बात पर शक होने लगा है। वह देखती है, कि पंडित यानी पिंकू नाहर और अग्नि की शादी को रोकने की कोशिश कर रहा है।

Arrow

Instagram

बाद में, अग्नि पंडित जी के बालों में आग लगा देती है, जिसके कारण पिंकू के मुंह से निकल जाता है, कि अगले हफ्ते शादी का शुभ मुहूर्त है।

Arrow

Instagram

अब जूही और रूही इस बात से परेशान है, कि वह अग्नि का काला सच इतना जल्दी कैसे परिवार के सामने ला पाएंगे?

Arrow