Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | न्यूज़

LiveHindustan के साथ अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें

अगर आप क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई करने जाते हैं तो इसके लिए क्रेडिट स्कोर बेहद अहम होता है।

Author: ManoranjanDesk
27 Jan,2025 13:36:01
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
LiveHindustan के साथ अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें

अगर आप क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई करने जाते हैं तो इसके लिए क्रेडिट स्कोर बेहद अहम होता है। क्रेडिट स्कोर के आधार पर बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) यह तय करते हैं कि आपको लोन देना है या नहीं। ऐसे में आवेदन करने से पहले क्रेडिट स्कोर की जांच कर लेना सही रहता है। LiveHindustan, मुंबई स्थित CRIF हाई मार्क के साथ मिलकर अपने पाठकों के लिए फ्री क्रेडिट स्कोर सर्विस की घोषणा करते हुए रोमांचित है। इस सर्विस के तहत पाठक फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर पाएंगे, इससे उन्हें वित्तीय जागरूकता और अपनी योजनाओं के लिए कारगर साधन मिलेगा। CRIF हाई मार्क, एक आरबीआई (RBI) अप्रूव्ड क्रेडिट ब्यूरो है।

क्रेडिट स्कोर की बात करें तो यह तीन अंकों की संख्या होती है, यह किसी व्यक्ति की वित्तीय साख को दर्शाती है। क्रेडिट हिस्ट्री और री-पेमेंट बिहेवियर के आधार पर CRIF हाई मार्क जैसे क्रेडिट ब्यूरो इसका निर्धारण करते हैं। CRIF हाई मार्क, आरबीआई अप्रूव्ड देश के प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो में से एक है। CRIF हाई मार्क, लोगों और वित्तीय संस्थानों को जानकारी भरे फैसले लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपका क्रेडिट स्कोर क्यों मायने रखता है?

वित्तीय सेहत का इंडिकेटर: क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करते समय क्रेडिट स्कोर आवश्यक है। एक हाई क्रेडिट स्कोर लोन स्वीकृति की संभावनाओं को बेहतर बनाता है और बेहतर ब्याज दरें सुनिश्चित करता है। वहीं, कम क्रेडिट स्कोर होने पर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में यह भी संभव है कि आपका लेंडर लोन देने से इनकार कर दे। व्यापक इस्तेमाल: बैंकों के अलावा, मोबाइल प्रोवाइडर, बीमा कंपनियां और सरकारी एजेंसियां भी आपके

फाइनेंशियल बिहेवियर का आकलन करने के लिए क्रेडिट स्कोर का उपयोग करती हैं। वित्तीय फैसलों में मदद: अपना क्रेडिट स्कोर जानने से आपको अपने वित्तीय फैसले लेने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप सही तरीके से अपनी क्रेडिट हेल्थ को मैनेज कर पाते हैं।

फ्री में जान सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर

LiveHindustan के फ्री क्रेडिट स्कोर टूल से आप आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। अपना क्रेडिट स्कोर जानने के लिए पर विजिट कर सकते हैं।

* यहां आप अपने क्रेडिट स्कोर को शानदार, अच्छा, संतोषजनक जैसी अलग-अलग कैटेगरी में देख सकेंगे। * आप जांच के दौरान अपने क्रेडिट स्कोर को प्रभावित किए बिना फाइनेंशियल हेल्थ की निगरानी कर सकते हैं। *

आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में संभावित मुद्दों को पहचान कर उसका समाधान कर सकते हैं। क्रेडिट रिपोर्ट के लिए आपके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल की जरूरत होगी।

नियमित रूप से अपना क्रेडिट स्कोर क्यों जांचें?

1. जानकार बनें: लोन के लिए अपनी पात्रता और शर्तों को समझें।

2. गलतियों को पहचानें: अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियों को पहचानें और उन्हें ठीक करें।

3. वित्तीय योजना: लोन और क्रेडिट कार्ड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए अपने स्कोर को प्रभावित करने वाले कारकों पर नजर रखें। गलतफहमी: आप समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर जांचते रहें।

इससे स्कोर पर निगेटिव प्रभाव नहीं पड़ता है। एक्सपर्ट तिमाही में कम से कम एक बार रिव्यू की सलाह देते हैं। इससे क्रेडिट स्कोर प्रभावित नहीं होता है। CRIF हाई मार्क के चेयरमैन सचिन सेठ ने कहा- हम फ्री में क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने के लिए लाइवमिंट के साथ सहयोग कर उत्साहित हैं। आज के माहौल में बेहतर फाइनेंशियल बिहेवियर के लिए क्रेडिट हेल्थ को समझना जरूरी है। यह पहल वित्तीय समझ को बढ़ाने में मदद करेगा। हम लोगों को उनके वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण रखने की सुविधा दे रहे हैं। इससे वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ाने में मदद मिलेगी। HT डिजिटल स्ट्रीम्स के सीईओ, पुनीत जैन ने कहा- HT डिजिटल स्ट्रीम्स में हम उच्चतम संपादकीय और नैतिक मानकों का पालन करते हुए यूजर्स को क्वालिटी वाली जानकारियां मुहैया कराने का प्रयास करते हैं। हमारे लिए पर्सनल फाइनेंस एक अहम फोकस एरिया रहा है और CRIF के साथ यह साझेदारी इस क्षेत्र में हमारे डोमेन को बढ़ाती है। क्रेडिट स्कोर के बारे में जागरूकता बढ़ाकर हम अपने यूजर्स को फाइनेंशियल हेल्थ के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं। अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में जांचने के लिए पर जाएं और इस हिसाब से बेहतर फाइनेंशियल हेल्थ की दिशा में काम करें। अपने क्रेडिट स्कोर की निगरानी करना आपकी वित्तीय भलाई को समझने और सुधारने की दिशा में पहला कदम है।

About The Author
ManoranjanDesk

LiveHindustan

Comment Box

Also Read

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 2 मई 2026: अरमान को सता रहा है पछतावा; मायरा की गुज़ारिश से अभिरा हैरान
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 2 मई 2026: अरमान को सता रहा है पछत...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा ने अच्छी शुरुआत की, 11.35 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा...

गिन्नी वेड्स सनी 2 दिन 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 दिन 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट...

धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 30 अप्रैल 2026: कावेरी अरमान और अभिरा को करीब लाने की कोशिश करती है, विद्या गुस्से से लाल हो जाती है
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 30 अप्रैल 2026: कावेरी अरमान और अभ...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 30 अप्रैल 2026: मंदिर में एक भावुक मुलाकात: आर्य ने अनु को अपना राज बताया
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 30 अप्रैल 2026: मंदिर में एक भावुक मुलाकात: आ...

गिन्नी वेड्स सनी 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 29 अप्रैल 2026: आर्य ने अनु को एक ज़रूरी मुलाक़ात के लिए बुलाया, लेकिन उससे पहले ही एक दुखद हादसा हो गया
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 29 अप्रैल 2026: आर्य ने अनु को एक ज़रूरी मुला...

गिन्नी वेड्स सनी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41...

दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट लुक हुआ डिकोड
फिल्म | न्यूज़

दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.