Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | रिलीज

’टीकू वेड्स शेरू’ की शानदार म्यूजिक एल्बम हुई रिलीज, रैप से लेकर रोमांटिक ट्रैक की मिली झलक

टीकू वेड्स शेरू की पूरी एल्बम वास्तव में किसी म्यूजिकल ट्रीट से कम नही लग रही है। इस फुट-टैपिंग एल्बम को शैली और साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया हैं। इसके साथ ही साई कबीर ने म्यूजिक मैस्ट्रो गौरव चटर्जी के साथ मिलकर एल्बम को को-कंपोज भी किया हैं।

Author: विशाल दुबे
23 Jun,2023 15:15:55
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
’टीकू वेड्स शेरू’ की शानदार म्यूजिक एल्बम हुई रिलीज, रैप से लेकर रोमांटिक ट्रैक की मिली झलक

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर टीकू वेड्स शेरू की जोरदार म्यूजिक एल्बम से पर्दा उठा दिया गया है। इसमें रोमांटिक, रैप और डांस ट्रैक समेत अलग अलग तरह के गानों की झलक मिलती है। जी हां, ‘तुमसे मिलके’ और ‘इंतज़ार था’ जहां आपके दिल की धड़कनें बढ़ा देगा, तो वहीं ‘मेरी जान-ए-जान’ आपको इसके साथ झूमने पर मजबूर कर देगा। वहीं डीएनए भौकाली आपको सोचने पर पर मजबूर करता है, कपाट आपके दिमाग में बस जाएगा। इस तरह से टीकू वेड्स शेरू की पूरी एल्बम वास्तव में किसी म्यूजिकल ट्रीट से कम नही लग रही है। इस फुट-टैपिंग एल्बम को शैली और साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया हैं। इसके साथ ही साई कबीर ने म्यूजिक मैस्ट्रो गौरव चटर्जी के साथ मिलकर एल्बम को को-कंपोज भी किया हैं।

यहां है एल्बम की पूरी लिस्ट

1. तुमसे मिलके – मोहित चौहान द्वारा गाया गया
2. मेरी जान-ए-जान – श्रेया घोषाल, नकाश अजीज और साइली खरे द्वारा गाया गया
3. इंतज़ार था – मोनाली ठाकुर द्वारा गाया गया
4. इंतज़ार था (फ़िल्म वर्जन) – गौरव चटर्जी द्वारा गाया गया
5. इंतज़ार था (रिप्राइज़) – गौरव चटर्जी द्वारा गाया गया
6. कपाट – देबांजलि बी जोशी द्वारा गाया गया
7. डीएनए भौकाली – देबांजलि बी जोशी और निहाल शेट्टी द्वारा गाया गया

संगीतकार गौरव चटर्जी ने एल्बम को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए साझा किया, “ये एल्बम हमारे प्यार की मेहनत का फल है, जिसमें हमारे दिल और आत्मा ने हर पहलू को शामिल किया है। ये सफर अद्भुत से कुछ कम नहीं रहा। हर ट्रैक का अपना अनूठा सार होता है जो कहानी को भी कॉम्प्लीमेंट करता है। एल्बम में सात अलग-अलग गानों के साथ, हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर संगीत प्रेमी के लिए कुछ न कुछ हो। हम दर्शकों द्वारा टीकू वेड्स शेरू एल्बम के जादू का अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकते।”

इस पर संगीतकार साई कबीर श्रीवास्तव कहते हैं, “गौरव चटर्जी के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा है। मोहित चौहान, श्रेया घोषाल, मोनाली ठाकुर और नकाश अजीज सहित अन्य की अविश्वसनीय आवाज़ों ने गानों में जान फूंक दी है। यह एक शानदार अनुभव रहा है, और हम इस म्यूजिकल मास्टरपीस को दुनिया द्वारा देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

लिरिसिस्ट शैली ने कहा, “जब मैंने पहली बार टीकू वेड्स शेरू की कहानी सुनी, तो मुझे पता था कि एल्बम के हर गीत में किरदारों के अनोखेपन और उनके रोमांच से भरी यात्रा झलकनी चाहिए। गाने के बोल बेहद प्रासंगिक हैं और एल्बम में ऐसे गाने शामिल हैं जो हर एज ग्रुप या जेंडर के सुनने वालों को पसंद आएंगे। मुझे यकीन है कि गाने कुछ ही समय में चार्टबस्टर बन जाएंगे।”

श्रेया घोषाल ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, “टीकू वेड्स शेरू का एल्बम भावनाओं और ताल का एक परफेक्ट मेल है। हर ट्रैक एक म्यूजिकल नजारा है जो दिल की धड़कनों को छूता है और साथ ही सुनने वालों को झूमने पर मजबूर करता है। ‘मेरी जान-ए- जान’ एक बेहद खास गाना है, और इसे फिल्म में अवनीत और नवाज पर खूबसूरती से फिल्माया गया है। मुझे ऑडियो पर दर्शकों की प्रतिक्रिया और इस पर रील्स बहुत पसंद हैं। गानों के अपने विविध कलेक्शन के साथ ये एल्बम हर तरह के मूड को केटर करता है, जो दर्शकों के लिए एक अच्छा अनुभव साबित होगा। मुझे उम्मीद है कि हर कोई इन ट्रैक्स को एंजॉय करेगा और उनके साथ तालमेल बिठाएगा।”

ये फिल्म प्यार और जुनून से भरी एक अनोखी कहानी है जो टीकू और शेरू से प्रेरित है, जो एक कपल है लेकिन एक दूसरे से एकमद अलग है औऱ सेम सपने की तलाश में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। ये फिल्म 23 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Listen to the album ‘Tiku Weds Sheru’ here – http://SMI.lnk.to/TikuWedsSheru

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अवनीत कौरटीकू वेड्स शेरूनवाजुद्दीन सिद्दीकी

Comment Box

Also Read

प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
लव इन वियतनाम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: शांतनु-अवनीत की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 0.06 करोड़
लव इन वियतनाम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: शांतनु-अवनीत की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 0.06 करोड़
टॉम क्रूज की अगली फिल्म में अवनीत कौर की एंट्री!
टॉम क्रूज की अगली फिल्म में अवनीत कौर की एंट्री!
वरुण धवन ने 'सिटाडेल: हनी सक्सेस पार्टी' में मृणाल ठाकुर, अवनीत कौर और अन्य के साथ डांस किया
वरुण धवन ने 'सिटाडेल: हनी सक्सेस पार्टी' में मृणाल ठाकुर, अवनीत कौर और अन्य के साथ डांस किया

Also Read

फेडरेशन के दखल के बाद राम गोपाल वर्मा ने वर्कर्स का ₹1.11 करोड़ का बकाया चुकाया: अशोक दुबे
फिल्म | न्यूज़

फेडरेशन के दखल के बाद राम गोपाल वर्मा ने वर्कर्स का ₹1.11 करोड़ का बका...

रॉकिंग स्टार यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज़ होने से पहले दुनिया भर में 12,000 स्क्रीन पर बड़े पैमाने पर रिलीज़ होगी।
फिल्म | रिलीज

रॉकिंग स्टार यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज़ होने से पहले दु...

विशेष भट्ट की 'आवारापन 2' को कोई नहीं रोक सकता! इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म | रिलीज

विशेष भट्ट की 'आवारापन 2' को कोई नहीं रोक सकता! इसने बॉक्स ऑफिस पर 100...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सनी देओल की फिल्म पहले मंगलवार को भी संघर्ष कर रही है
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सनी देओल की फिल्म पहले मंगलवार क...

क्या अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन शादी करने वाले हैं? रिपोर्ट में शादी की तारीख, वेन्यू और अन्य जानकारी सामने आई है।
स्पोर्ट्स | न्यूज़

क्या अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन शादी करने वाले हैं? रिपोर्ट में श...

कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी के साथ ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी, श्रेया कालरा के दावों पर भी बात की।
टेलीविजन | न्यूज़

कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी के साथ ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी, श्रेया कालरा...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सनी देओल की फिल्म की कमाई में पहले सोमवार को भारी गिरावट
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सनी देओल की फिल्म की कमाई में पह...

जीत की फ़िल्म 'केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डाकत' ने BookMyShow पर धूम मचाई
फिल्म | न्यूज़

जीत की फ़िल्म 'केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डाकत' ने BookMyShow पर धूम म...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: सनी देओल की फिल्म पहले रविवार को लड़खड़ाई, 30 करोड़ का आंकड़ा पार करने में संघर्ष
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: सनी देओल की फिल्म पहले रविवार को...

'आवारापन 2' बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है; इसने ओपनिंग वीकेंड में भारत में ₹84.31 करोड़ और दुनिया भर में ₹120 करोड़ की शानदार कमाई की है।
फिल्म | रिलीज

'आवारापन 2' बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है; इसने ओपनिंग वी...

'टॉक्सिक' पर रुक्मिणी वसंत:
फिल्म | रिलीज

'टॉक्सिक' पर रुक्मिणी वसंत: "इनमें से हर किरदार बहुत ही असली और इंसानी...

इमरान हाशमी, दिशा पटानी, पूरन गब्बी, विशेष भट्ट और आवारापन 2 की पूरी टीम सितारों से सजे प्रीमियर के लिए एक साथ आई!
फिल्म | रिलीज

इमरान हाशमी, दिशा पटानी, पूरन गब्बी, विशेष भट्ट और आवारापन 2 की पूरी ट...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.