Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | रिलीज

ताकेशी कैसल के इंडियन रीबूट के हाल ही में प्रस्तुत किए गए ट्रेलर में ‘टीटू मामा’ के रूप में भुवन बाम ने अपनी कमेंट्री से मचाया तहलका

ताकेशी कैसल के इंडियन रीबूट के हाल ही में प्रस्तुत किए गए ट्रेलर में 'टीटू मामा' के रूप में भुवन बाम ने अपनी कमेंट्री से सभी को किया लोटपोट

Author: ManoranjanDesk
27 Oct,2023 18:45:43
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
ताकेशी कैसल के इंडियन रीबूट के हाल ही में प्रस्तुत किए गए ट्रेलर में ‘टीटू मामा’ के रूप में भुवन बाम ने अपनी कमेंट्री से मचाया तहलका

भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज बहुत बेसब्री से इंतजार किए जाने वाले प्रतिष्ठित जापानी गेम-शो ताकेशीज़ कैसल के रोमांचक भारतीय रीबूट के ट्रेलर का अनावरण किया। हसी ठहाको से भरपूर ट्रेलर दर्शकों को शो की एक झलक देता है। अभिनेता और कंटेंट निर्माता भुवन बम के अल्टर ईगो ‘टीटू मामा’ हमें पुरानी यादों से भरे गेम-शो के फॉर्मेट की ओर ले जाता है और हमें महान ताकेशी किटानो सहित मुख्य पात्रों का परिचय कराता है। ट्रेलर में, भुवन बम ‘टीटू मामा’ के रूप में शो के अनुभवी कमेंटेटर और पसंदीदा प्रशंसक, जावेद जाफरी को उनकी प्रतिष्ठित फिल्म, “जजंतरम ममंतरम” के लिए श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई देते हैं। ताकेशी कैसल प्राइम सदस्यता के लिए नया जोड़ा गया है । भारत में प्राइम सदस्य केवल ₹1499/वर्ष में एकल सदस्यता में बचत, सुविधा और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।

तीन दशकों से अधिक समय के बाद वापसी करने वाले, इस प्रसिद्ध गेम शो का यह बिल्कुल नया संस्करण ओरिजिनल संस्करण के सभी विलक्षण, एड्रेनालाईन-फ्यूल एलिमेंट को बरकरार रखे हुए है। प्राइम वीडियो पर इस नए संस्करण को आठ एपिसोड के साथ प्रीमियर किया जाएगा, जो 2 नवंबर से भारत में प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए विशेष रूप से स्ट्रीम होगा।

अभिनेता और कंटेंट निर्माता भुवन बाम, जो एक कमेंटेटर के रूप में शो को अपनी आवाज देंगे, ने कहा, “ताकेशी कैसल मेरे बचपन के दिनों का का अभिन्न अंग रहा है और जावेद सर की टिप्पणी एक मुख्य स्मृति के रूप में अंकित है, जो आज भी, जब भी मैं इसके बारे में सोचता हूं तो यह मुझे रोमांचित कर देता है। इसलिए, जब मुझे इसके रीबूट का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो मेरे उत्साह की कोई सीमा नहीं थी। जैसे ही मैंने नये संस्करण का पूर्वावलोकन किया, जिसकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है, मैंने फैसला किया कि बीबी की वाइन्स के टीटू मामा, अपने देसी लहजे, अंकल-नेक्स्ट-डोर व्यक्तित्व और अनोखे दृष्टिकोण के साथ, इस शो के रीबूट पर टिप्पणी देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगे। मैं प्राइम वीडियो का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे एक ऐसे शो में काम करने का मौका दिया जो मेरे पसंदीदा शो में से एक था। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक गेम-शो रीबूट और उसमें मेरे द्वारा किये गए कथा वर्णन को पसंद करेंगे।”

ताकेशी कैसल, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के लिए प्राइम वीडियो के उत्सव लाइन-अप का एक हिस्सा है। इस लाइन-अप में कई अन्य ओरिजिनल सीरीज और कई भाषाओं में ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं, प्राइम वीडियो स्टोर पर टाइटल किराए पर लेने वाले पहले 1000 ग्राहकों के लिए हर दिन विशेष छूट और कई प्राइम वीडियो चैनलों पर 50% तक की छूट के साथ ग्राहकों के लिए ‘दिवाली स्पेशल ऑफर’ दिया जा रहा है।

About The Author
ManoranjanDesk

भुवन बाम

Comment Box

Also Read

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
टेलीविजन | न्यूज़

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमाई में 9.1% की गिरावट, ₹1 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमा...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.