Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | रिलीज

प्राइम वीडियो के इतिहास में, ‘सिटाडेल’ दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नई सीरीज़ बन गई; इसके सीज़न-2 के सभी एपिसोड्स के डायरेक्शन की कमान जो रूसो संभालेंगे

वैसे तो सिटाडेल के सभी एपिसोड दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन दर्शक प्राइम वीडियो पर सब्सक्रिप्शन के बिना भी सिटाडेल का पहला एपिसोड मुफ़्त में देख सकेंगे और यह सुविधा सीमित समय के लिए ही दी जाएगी। अमेरिका के बाहर, शुक्रवार, 26 मई से रविवार, 28 मई के बीच सिटाडेल का पहला एपिसोड 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्राइम मेंबरशिप के बिना स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। अमेरिका में, सिटाडेल का प्रीमियर एपिसोड शुक्रवार, 26 मई से अमेज़न फ्रीवी पर एक महीने तक मुफ़्त में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Author: ManoranjanDesk
25 May,2023 21:47:17
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
प्राइम वीडियो के इतिहास में, ‘सिटाडेल’ दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नई सीरीज़ बन गई; इसके सीज़न-2 के सभी एपिसोड्स के डायरेक्शन की कमान जो रूसो संभालेंगे

प्राइम वीडियो ने आज ग्लोबल हिट सीरीज ‘सिटाडल’ के दूसरे सीज़न को नए सिरे से तैयार करने की घोषणा की, जिसके सभी एपिसोड्स के डायरेक्शन की कमान जो रूसो संभालेंगे। साथ ही एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डेविड वील भी शो-रनर के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ-साथ लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुची ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जिसे भारत, इटली, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, यू.के. और यू.एस. सहित दुनिया भर के देशों में जबरदस्त कामयाबी मिल रही है। यह अमेरिका के बाहर प्राइम वीडियो की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नई ऑरिजिनल सीरीज़ बन गई है। सिटाडेल प्रीमियर सीज़न के सभी एपिसोड्स शुक्रवार, 26 मई से प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे।

वैसे तो सिटाडेल के सभी एपिसोड दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन दर्शक प्राइम वीडियो पर सब्सक्रिप्शन के बिना भी सिटाडेल का पहला एपिसोड मुफ़्त में देख सकेंगे और यह सुविधा सीमित समय के लिए ही दी जाएगी। अमेरिका के बाहर, शुक्रवार, 26 मई से रविवार, 28 मई के बीच सिटाडेल का पहला एपिसोड 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्राइम मेंबरशिप के बिना स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। अमेरिका में, सिटाडेल का प्रीमियर एपिसोड शुक्रवार, 26 मई से अमेज़न फ्रीवी पर एक महीने तक मुफ़्त में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

इस मौके पर जेनिफर साल्के, हेड, अमेज़न और एमजीएम स्टूडियोज़, ने कहा, “सिटाडेल ने सचमुच पूरी दुनिया में धूम मचा दी है।” उन्होंने आगे कहा, “हमने हमेशा ऐसी नई फ़्रैंचाइज़ी बनाने पर ध्यान दिया है जिसकी जड़ें ऑरिजिनल IP से जुड़ी हों ताकि पूरी दुनिया में प्राइम वीडियो के दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। इस शो ने बड़ी संख्या में दुनिया भर के नए दर्शकों का ध्यान प्राइम वीडियो की तरफ खींचा है। पूरी दुनिया में इस शो को देखने के लिए नए दर्शक बड़ी तादाद में प्राइम वीडियो से जुड़े हैं, जो इस बात को साबित करता है कि जो और एंथोनी रूसो का विजन वाकई काबिले-तारीफ़ है। इससे यह भी पता चलता है कि रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनास, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी जैसे बेहद टैलेंटेड कलाकारों के साथ-साथ हमारी क्रिएटिव टीमों, तथा कास्ट और क्रू ने इस सीरीज़ को बेमिसाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस शो को देखने वाले हमारे दर्शकों की भारी संख्या को देखते हुए, हम बड़े उत्साह के साथ यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि सिटाडेल का प्रीमियर एपिसोड सब्सक्रिप्शन के बिना भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा, साथ ही हम इस मौके पर दूसरे सीज़न की वापसी की घोषणा भी कर रहे हैं।”

इस सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसरर्स, एंथनी और जो रूसो ने कहा, “AGBO जेन, वर्नोन और अमेज़न की पूरी टीम के साथ मिलकर इस स्पाई सीरीज़ के अगले हिस्से पर काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिटाडेल की स्टोरीटेलिंग काफी इनोवेटिव है, जिसकी वजह से कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे की दुनिया भर की क्रिएटिव टीमों के साथ बेमिसाल साझेदारी की राह आसान हो गई है।”

About The Author
ManoranjanDesk

प्राइम वीडियो

Comment Box

Also Read

कुली ओटीटी रिलीज़: रजनीकांत स्टारर अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग हो रही है
कुली ओटीटी रिलीज़: रजनीकांत स्टारर अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग हो रही है
मुकेश छाबड़ा एक्सक्लूसिव! द ट्रैटर्स, ट्रस्ट सिस्टम, होस्ट करण जौहर और अन्य पर
मुकेश छाबड़ा एक्सक्लूसिव! द ट्रैटर्स, ट्रस्ट सिस्टम, होस्ट करण जौहर और अन्य पर
अमूल ने प्राइम वीडियो पर अग्नि के साथ चमक का जश्न मनाया
अमूल ने प्राइम वीडियो पर अग्नि के साथ चमक का जश्न मनाया
प्राइम वीडियो ने रियल फायरफाइटर्स और फायर चीफ ऑफिसर्स के साथ दिल्ली में आगामी फिल्म अग्नि की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की
प्राइम वीडियो ने रियल फायरफाइटर्स और फायर चीफ ऑफिसर्स के साथ दिल्ली में आगामी फिल्म अग्नि की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की

Also Read

दूसरे इम्यूनोथेरेपी इन्फ्यूजन से पहले भावुक हुईं दीपिका कक्कड़; एक्ट्रेस की बीमारी का उनके बेटे रूहान पर असर
टेलीविजन | न्यूज़

दूसरे इम्यूनोथेरेपी इन्फ्यूजन से पहले भावुक हुईं दीपिका कक्कड़; एक्ट्र...

शुभांगी अत्रे ने टीवी इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन, पर्सनल ग्रोथ और अपने यादगार करियर सफ़र के बारे में खुलकर बात की।
टेलीविजन | न्यूज़

शुभांगी अत्रे ने टीवी इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन, पर्सनल ग्रोथ और अपने य...

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्राट से शादी करेंगे; कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन के बजाय परिवार के साथ एक निजी समारोह का फैसला किया है।
फिल्म | न्यूज़

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्राट से शादी करेंगे; कपल ने ग्रैंड रिसेप्श...

5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
फिल्म | न्यूज़

5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है...

ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है
फिल्म | न्यूज़

ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि...

शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अहम चीज़ में जल्दबाज़ी क्यों?’
फिल्म | न्यूज़

शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अ...

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
फिल्म | न्यूज़

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से प...

बड़ा बजट, कम चर्चा? रिलीज़ से पहले आलिया भट्ट-शर्वरी की 'अल्फा' के लिए माहौल बनाने में संघर्ष
फिल्म | न्यूज़

बड़ा बजट, कम चर्चा? रिलीज़ से पहले आलिया भट्ट-शर्वरी की 'अल्फा' के लिए...

फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रूथ प्रभु बेहद खुश हैं, उन्होंने बेबी बंप की फोटो शेयर की।
फिल्म | न्यूज़

फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रूथ प्रभु बेहद खुश हैं, उन्होंने बेबी बंप...

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने...

जूनियर NTR और त्रिविक्रम की भगवान मुरुगन पर आधारित फ़िल्म का विरोध हो रहा है; जानिए क्या है विवाद की वजह।
फिल्म | न्यूज़

जूनियर NTR और त्रिविक्रम की भगवान मुरुगन पर आधारित फ़िल्म का विरोध हो...

श्रेयस तलपड़े ने खुलासा किया कि कैसे फराह खान ने उन्हें ओम शांति ओम में कास्ट किया; कहते हैं शाहरुख खान के पत्र ने उन्हें अपना पहला घर खरीदने में मदद की
फिल्म | न्यूज़

श्रेयस तलपड़े ने खुलासा किया कि कैसे फराह खान ने उन्हें ओम शांति ओम मे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.