Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | रिलीज

ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन का कान्स डेब्यू, भारत-कोरिया का अनोखा संगम लेकर पहुंचीं रेड कार्पेट पर

अनुष्का सेन अपने जनरेशन की सबसे टैलेंटेड और होनहार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कम उम्र में अपने एक्टिंग टैलेंट से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है।

Author: ManoranjanDesk
17 May,2025 14:44:51
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन का कान्स डेब्यू, भारत-कोरिया का अनोखा संगम लेकर पहुंचीं रेड कार्पेट पर

अनुष्का सेन अपने जनरेशन की सबसे टैलेंटेड और होनहार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कम उम्र में अपने एक्टिंग टैलेंट से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। ग्लोबल फैन फॉलोइंग और जबरदस्त क्रिएटिव एनर्जी के साथ उन्होंने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जर्नी शुरू की और देखते ही देखते इंडिया की सबसे पॉपुलर ग्लोबल स्टार्स में शुमार हो गईं।

22 साल की उम्र में अनुष्का सेन ने प्रेस्टिजियस कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। इतने कम उम्र में इस आइकॉनिक मंच पर कदम रखना उनकी ग्लोबल पहचान को और मजबूती देता है। फैंस के लिए ये गर्व का पल है, जब अनुष्का पूरी कॉन्फिडेंस और कल्चरल प्राइड के साथ दुनिया के सबसे ग्रैंड रेड कार्पेट पर नजर आईं।

रेड कार्पेट से आई इन दिलचस्प तस्वीरों में अनुष्का सेन वाइन कलर के काउचर गाउन में शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। ये गाउन महज एक ड्रेस नहीं, बल्कि एक पहनने लायक कहानी है, जहां भारतीय विरासत ग्लोबल एलीगेंस से मिलती है। मर्मेड स्टाइल के प्लम ब्राइडल साटन से बने इस गाउन में बारीक कढ़ाई, स्टाइलिश बो और लंबी ट्रेल है, जो ट्रेडिशन और सोफिस्टिकेशन का बेहतरीन मेल पेश करता है।

ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन का कान्स डेब्यू, भारत-कोरिया का अनोखा संगम लेकर पहुंचीं रेड कार्पेट पर 57485

ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन का कान्स डेब्यू, भारत-कोरिया का अनोखा संगम लेकर पहुंचीं रेड कार्पेट पर 57484

ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन का कान्स डेब्यू, भारत-कोरिया का अनोखा संगम लेकर पहुंचीं रेड कार्पेट पर 57483

उनके इस लुक को खास बनाती हैं दो दिल छू लेने वाली भावनाएं, जो भारत और कोरिया के सांस्कृतिक मेल को खूबसूरती से दर्शाती हैं। एक तस्वीर में अनुष्का सेन हाथ जोड़कर नमस्ते करती नजर आती हैं, जो भारतीय परंपरा, गर्मजोशी, विनम्रता और आभार का प्रतीक है। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह कोरियाई पॉप कल्चर का फेमस ‘हार्ट पोज’ बनाते हुए दिखती हैं, जो स्नेह और पॉजिटिविटी का इजहार करता है। उनका ये अंदाज दर्शाता है कि वो न सिर्फ भारतीय जड़ों से जुड़ी हैं, बल्कि कोरियाई संस्कृति के रंग भी बखूबी अपना रही हैं, एक सच्ची ग्लोबल एंबेसडर की तरह।

हर कदम के साथ अनुष्का अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उनकी वेब सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा और किल दिल में दिखी उनकी दमदार परफॉर्मेंस इस बात का सबूत है कि वो सिर्फ स्क्रीन पर दिखने वाली स्टार नहीं, बल्कि एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें ग्लोबल स्टेज के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया है।

इस वक्त अनुष्का सेन साउथ कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी खूब धमाल मचा रही हैं। वो कोरियन फिल्म एशिया और उसकी स्पिन-ऑफ सीरीज क्रश में ओलंपिक शूटर किम ये-जी के साथ नजर आने वाली हैं। उनकी इंटरनेशनल पहचान तेजी से बढ़ रही है, और वो दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
इस तरह से कान्स में अनुष्का सिर्फ रेड कार्पेट पर नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में भी अपनी पहचान बना रही हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

Comment Box

Also Read

प्रियदर्शन राजपाल यादव के साथ खड़े हैं, कठिन दौर में समर्थन की पेशकश करते हैं
फिल्म | न्यूज़

प्रियदर्शन राजपाल यादव के साथ खड़े हैं, कठिन दौर में समर्थन की पेशकश क...

राजेश खन्ना का आशीर्वाद बंगला संग्रहालय बनने की योजना में था
फिल्म | न्यूज़

राजेश खन्ना का आशीर्वाद बंगला संग्रहालय बनने की योजना में था...

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: सनी देओल स्टारर ने 80 लाख कलेक्शन के साथ चौथे हफ्ते की शुरुआत की
फिल्म | न्यूज़

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: सनी देओल स्टारर ने 80 लाख कलेक्शन...

अल्लू सिरीश ने पसुपु समारोह के साथ अल्लू निवास पर शादी के उत्सव की झलक साझा की
फिल्म | न्यूज़

अल्लू सिरीश ने पसुपु समारोह के साथ अल्लू निवास पर शादी के उत्सव की झलक...

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: रानी मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे सप्ताह के अंत तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: रानी मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे सप...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 13 फरवरी 2026: मुक्ति और मायरा आमने-सामने, अरमान का धोखा अभिरा को परेशान करता है
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 13 फरवरी 2026: मुक्ति और मायरा आमन...

अनुपमा रिटन अपडेट 13 फरवरी 2026: अनुपमा के तलाक की सलाह देने पर कीर्ति डरी, राही को कुछ गड़बड़ लगी
टेलीविजन | स्पॉइलर

अनुपमा रिटन अपडेट 13 फरवरी 2026: अनुपमा के तलाक की सलाह देने पर कीर्ति...

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 21: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे सप्ताह में 317 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 21: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे सप्ताह...

सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और अन्य लोगों द्वारा मदद की पेशकश के बाद राजपाल यादव की पत्नी राधा ने लिखा 'धन्यवाद' नोट
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और अन्य लोगों द्वारा मदद की पेशकश के बा...

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रानी मुखर्जी की कॉप एक्शन फिल्म 13वें दिन भी कायम, कमाए 1.1 करोड़
फिल्म | न्यूज़

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रानी मुखर्जी की कॉप एक्शन फिल्म 13वें दि...

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सनी देओल-वरुण धवन स्टारर ने 20वें दिन कमाए 1.75 करोड़
फिल्म | न्यूज़

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सनी देओल-वरुण धवन स्टारर ने 20वें दिन कमा...

सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और अन्य ने राजपाल यादव को वित्तीय मदद की पेशकश की
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और अन्य ने राजपाल यादव को वित्तीय मदद क...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.