Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | रिलीज

भारत के सबसे प्रतिभाशाली निवेशक निखिल कामथ अमेरिका में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का बनें हिस्सा

निखिल कामथ ने केवल 36 साल की उम्र में पहले ही 2023 के लिए फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट में जगह बना ली हैं और उन्हें 2022 की सेल्फ-मेड रिच लिस्ट में मान्यता दी गई हैं। 34 साल की उम्र में भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति बनना भी बेहद असाधारण हैं। निखिल कामथ को अक्सर भारत के 'सबसे प्रतिभाशाली निवेशक' के रूप में संदर्भित किया जाता हैं।

Author: विशाल दुबे
24 Jun,2023 15:00:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
भारत के सबसे प्रतिभाशाली निवेशक निखिल कामथ अमेरिका में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का बनें हिस्सा

36 साल के निखिल कामथ भारत के सबसे प्रतिभाशाली निवेशकों में से एक हैं। हाल में उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अपने तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में चुना हैं। दरअसल फाइनेंस और बिजनेस की दुनिया में निखिल की उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण इंडस्ट्री के दिग्गजों, मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा के साथ उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ चर्चा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया।

ऐसा कर के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं, इनोनेशन और उद्यमशीलता की भावना के महत्व को पहचाना है। व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर और हाई लेवल बैठकों के दौरान निखिल की मौजूदगी वैश्विक मंच पर उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। भारत-अमेरिका संबंधों के संबंध में बहस में शामिल होने से उनकी खासियत और विजन और भारत के आर्थिक परिदृश्य में उनके अहम योगदान की एक्नॉलेजमेंट को दर्शाती है।

ऐसे में जब निखिल से स्टेट डिनर में इनवाइट किए गए सबसे कम उम्र के व्यक्ति होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साझा किया, “शायद यह, यह दिखाने के लिए है कि सरकार युवाओं, नई, युवा पीढ़ी के उद्यमियों का समर्थन करना चाहती है और यह उत्साहित करने वाली बात है और मैंने वास्तव में इस अनुभव को संजोकर रखा है। जिन लोगों से मैं मिला हूं उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है।”

अब जैसा कि भारत एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन के कल्चर को बढ़ावा दे रहा है, हाई-लेवल प्रतिनिधिमंडलों में निखिल कामथ जैसे युवा और गतिशील व्यक्तियों को शामिल करना इस बात का सकेंत है कि देश में मौजूद विशाल प्रतिभा और क्षमता को पहचानने और उसके इंस्तेमाल करने की दिशा में बदलाव हो रहा है।

निखिल कामथ ने केवल 36 साल की उम्र में पहले ही 2023 के लिए फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट में जगह बना ली हैं और उन्हें 2022 की सेल्फ-मेड रिच लिस्ट में मान्यता दी गई हैं। 34 साल की उम्र में भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति बनना भी बेहद असाधारण हैं। निखिल कामथ को अक्सर भारत के ‘सबसे प्रतिभाशाली निवेशक’ के रूप में संदर्भित किया जाता हैं। यही नहीं उन्होंने इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी के प्रति गहरी नजर और फाइनेंशियल मार्केट की अनोखी समझ का प्रदर्शन किया हैं।

बता दें, एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले निखिल कामथ की कहानी स्कूल छोड़ने से लेकर भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति बनने तक, कई महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए प्रेरणा है। उनकी कहानी दृढ़ता, आत्म-विश्वास और अवसरों का लाभ उठाने के महत्व पर जोर देती है। कामथ की उपलब्धियां उस क्षमता के प्रमाण के रूप में काम करती हैं जो हर व्यक्ति के भीतर छुपी है, फिर चाहे उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड कुछ भी क्यों न हो।

हाल ही में निखिल ‘द गिविंग प्लेज’ का हिस्सा बनने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बनें, जो दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों और परिवारों द्वारा अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा चैरिटेबल कॉज के लिए समर्पित करने का वादा करते है। निखिल कामथ न केवल इस साल इस अभियान में एकमात्र भारतीय हैं, बल्कि इतिहास में ‘द गिविंग प्लेज’ का हिस्सा बनने और अपने देश, भारत में चैरिटेबल कॉज में योगदान देने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी हैं।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Comment Box

Also Read

ऊपर से प्यारी, खेल में आक्रामक: कैसे अरिशफा खान बिग बॉस 20 की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक बनकर उभर रही हैं
टेलीविजन | न्यूज़

ऊपर से प्यारी, खेल में आक्रामक: कैसे अरिशफा खान बिग बॉस 20 की सबसे दमद...

CBFC ने 'गनमास्टर G9' को 'A' सर्टिफिकेट दिया; कई बड़े कट लगाने और यौन उत्पीड़न के दृश्यों को हटाने का निर्देश दिया
फिल्म | न्यूज़

CBFC ने 'गनमास्टर G9' को 'A' सर्टिफिकेट दिया; कई बड़े कट लगाने और यौन...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 20वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म की नजर दुनिया भर में ₹1,750 करोड़ की कमाई पर
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 20वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल...

ये प्रेम मोल लिया बनाम गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस: राज बंसल ने आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये, इमरान हाशमी की फिल्म के लिए 4-4.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की भविष्यवाणी की है।
फिल्म | न्यूज़

ये प्रेम मोल लिया बनाम गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस: राज बंसल ने आयुष्मान ख...

कम चर्चा: क्या 'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी?
फिल्म | न्यूज़

कम चर्चा: क्या 'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी?...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 19वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹1,000 करोड़ के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 19वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने दुन...

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रजत दलाल ने कड़ी चेतावनी जारी की
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रज...

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्टारडम और बॉक्स ऑफिस पर उनकी खींचने की क्षमता पर अपनी राय दी है।
फिल्म | न्यूज़

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्ट...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने ₹35.60 करोड़ (नेट) की कमाई की, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1700 करोड़ के करीब पहुंचा।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने...

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार
टेलीविजन | न्यूज़

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार...

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए
टेलीविजन | न्यूज़

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म की कमाई में फिर गिरावट, फिर भी ₹16.30 करोड़ (नेट) कमाए।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.