Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

बड़े सितारों के साथ जादू बिखेरने वाली साजिद नाडियाडवाला की एनजीई आ चुकी है “सत्य प्रेम की कथा” के साथ

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जिसने पीढ़ी के सुपरस्टार्स के साथ कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वे फिल्में बनाने की विरासत लेकर चलते हैं जिन्होंने हमेशा बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इसे जारी रखते हुए अब वे अपनी अपकमिंग म्यूजिकल लव सागा 'सत्यप्रेम की कथा' में सबसे अच्छी दिखने वाली जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को लाकर एक और खूबसूरत रत्न के साथ सामने आ रहे हैं।

Author: ManoranjanDesk
19 May,2023 21:26:20
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
बड़े सितारों के साथ जादू बिखेरने वाली साजिद नाडियाडवाला की एनजीई आ चुकी है “सत्य प्रेम की कथा” के साथ

सलमान खान के साथ किक हो, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ छिछोरे हो, या कोई और दूसरी फिल्म, साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बड़े सितारों के साथ पर्दे पर कई बेहतरीन फिल्में दी औऱ अपनी एक जगह बनाई है। दर्शकों के साथ सही तालमेल बिठाते हुए यह प्रोडक्शन हाउस दर्शकों की पसंद और नपसंद से अच्छी तरह वाकिफ है। अब, वे अल्टीमेट म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी ‘सत्यप्रेम की कथा’ के साथ वापस आ गए हैं, जिसमें मैजिकल जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने अभिनय किया हैं और फिल्म के आकर्षक टीज़र की रिलीज़ के साथ ही अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जिसने पीढ़ी के सुपरस्टार्स के साथ कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वे फिल्में बनाने की विरासत लेकर चलते हैं जिन्होंने हमेशा बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इसे जारी रखते हुए अब वे अपनी अपकमिंग म्यूजिकल लव सागा ‘सत्यप्रेम की कथा’ में सबसे अच्छी दिखने वाली जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को लाकर एक और खूबसूरत रत्न के साथ सामने आ रहे हैं।

निस्संदेह, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस पीढ़ी के सुपरस्टार हैं जो एक साथ कमाल दिखते हैं और स्क्रीन पर हमेशा जादू बिखरते हैं। दोनों के देश भर में लॉयल फैन बेस है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ के टीज़र में उनकी हिट जोड़ी की एक छोटी सी झलक दिखाते हुए, प्रोडक्शन हाउस ने पीढ़ी के सबसे बड़े और सबसे चहिते सुपरस्टार्स के साथ पर्दे पर जादू क्रिएट करने में अपनी खासियत को अच्छी तरह से साबित किया है।

इसमें कोई शक नहीं है कि जब कुछ सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ पर्दे पर लाने की बात आती है, तो केवल साजिद नाडियाडवाला ही इसे मुमकिन बना सकते हैं। हे बेबी, हाउसफुल फ्रैंचाइज़, किक, ढिशूम, तमाशा, हाईवे और छिछोरे कुछ ऐसी फिल्में हैं जो सुपरस्टार्स के साथ दर्शकों के लिए सिनेमाई चमत्कार बनाने में उनकी कुशलता का बखान करती हैं। फिल्म में दर्शकों को उनके पसंदीदा सुपरस्टार्स को एक साथ परोसने की कला उन्हें बखूबी आती है। अब ‘सत्यप्रेम की कथा’ के साथ दो सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का जादू और फिल्म में उनकी बेहद प्यारी केमिस्ट्री दर्शकों के सामने आई है।

About The Author
ManoranjanDesk

Comment Box

Also Read

'सहर होने को है' के बंद होने पर पार्थ समथान ने कहा कि 'माहिद' का किरदार निभाना उनके करियर का सबसे मुश्किल काम था।
टेलीविजन | न्यूज़

'सहर होने को है' के बंद होने पर पार्थ समथान ने कहा कि 'माहिद' का किरदा...

Scout OP: बिग बॉस 20 के घर में छाया एक ऐसा नाम जिसकी हर तरफ चर्चा है
टेलीविजन | न्यूज़

Scout OP: बिग बॉस 20 के घर में छाया एक ऐसा नाम जिसकी हर तरफ चर्चा है...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 9वां दिन: रणबीर-यश की यह पौराणिक फिल्म दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये की कमाई के पार
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 9वां दिन: रणबीर-यश की यह पौराणिक फ...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 29: OTT पर रिलीज होने के बीच रजनीकांत की फिल्म ने सिर्फ ₹35 लाख (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 29: OTT पर रिलीज होने के बीच रजनीकांत की...

अमृता राव की बहन और अभिनेत्री प्रीतिका राव ने बेंगलुरु में शादी की, पति की पहचान गुप्त रखी
फिल्म | न्यूज़

अमृता राव की बहन और अभिनेत्री प्रीतिका राव ने बेंगलुरु में शादी की, पत...

कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की फिल्म 'रूपा' के रोमांटिक प्रमोशन फोटो ने सबका ध्यान खींचा; राखी सावंत ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म | न्यूज़

कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की फिल्म 'रूपा' के रोमांटिक प्रमोशन...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 8वां दिन: रणबीर, साई और यश की इस भव्य फिल्म ने दुनिया भर में ₹1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 8वां दिन: रणबीर, साई और यश की इस भ...

अमर उपाध्याय क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में एंट्री करेंगे? यहाँ रिपोर्ट क्या कहती है
टेलीविजन | न्यूज़

अमर उपाध्याय क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में एंट्री करेंगे? यह...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 7वां दिन: कमाई में गिरावट के बावजूद रणबीर-यश की फिल्म ने ₹500 करोड़ (नेट) का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 7वां दिन: कमाई में गिरावट के बावजू...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 28: रजनीकांत की फिल्म की कमाई और गिरी, सिर्फ ₹52 लाख नेट की कमाई हुई
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 28: रजनीकांत की फिल्म की कमाई और गिरी, स...

साई पल्लवी को गलत तरीके से सीता के रूप में प्रस्तुत किया गया है: रामायण में विंदू दारा सिंह
फिल्म | न्यूज़

साई पल्लवी को गलत तरीके से सीता के रूप में प्रस्तुत किया गया है: रामाय...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 29.6% की गिरावट, ₹88 लाख की नेट कमाई हुई
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 29.6%...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.