Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | रिलीज

शेर और शिकारी का खेल शुरू हुआ प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित क्राइम-ड्रामा सीरीज़, ‘दहाड़’ का मनोरंजक ट्रेलर जारी किया

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फ़रहान अख़्तर, ज़ोया अख़्तर और रीमा कागती हैं। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

Author: विशाल दुबे
03 May,2023 14:16:30
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
शेर और शिकारी का खेल शुरू हुआ प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित क्राइम-ड्रामा सीरीज़, ‘दहाड़’ का मनोरंजक ट्रेलर जारी किया

भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा सीरीज़, ‘दहाड़’ का ट्रेलर जारी किया। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फ़रहान अख़्तर, ज़ोया अख़्तर और रीमा कागती हैं। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। ‘दहाड़’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है। भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की सदस्यता लेकर खरीदारी पर बचत, ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।

दहाड़ का ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जिसकी शुरुआत जबरदस्त तनाव भरे माहौल से होती है। स्थानीय पुलिस स्टेशन में अंजलि भाटी और साथी पुलिसवाले एक अंजान सीरियल किलर की तलाश करते हुए नजर आ रहे हैं, जो खुलेआम घूम रहा है। अंजलि भाटी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया है। रहस्यमय तरीके से महिलाओं के लगातार गायब होने की घटनाओं के बाद अपराधी को ढूंढने की मुहिम शुरू हो जाती है। अंजलि भाटी के पास बेहद कम वक़्त है, क्योंकि वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को जोड़ने और अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।

इस मौके पर अपर्णा पुरोहित, हेड ऑफ इंडिया ऑरिजिनल्स, प्राइम वीडियो ने कहा, “दहाड़ की कहानी बेहद दिलचस्प है और सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बड़ी बारीकी से निभाया है। इसकी कहानी को बड़े ही शानदार ढंग से लिखा गया है और पर्दे पर बखूबी उतारा गया है।” उन्होंने आगे कहा, “कलाकारों का प्रदर्शन इतना बेमिसाल है कि देखने वाले को भी शो के तनाव भरे माहौल का एहसास होता है, और इसी वजह से हमें पूरा यकीन है कि हमारे दर्शकों का जुड़ाव शो के अंत तक बरकरार रहेगा। हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि इस सीरीज़ के बाद एक्सेल और टाइगर बेबी की टीम के साथ लंबे समय से चली आ रही हमारी साझेदारी में एक नया अध्याय जुड़ गया है।”

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मेरे लिए, दहाड़ सबसे खास प्रोजेक्ट है। इसकी वजह यह है कि इसके जरिए मैंने न केवल स्ट्रीमिंग डेब्यू किया है, बल्कि यह 2023 के बर्लिनले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय सीरीज़ भी है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें अंजलि भाटी सबसे अलग है। रीमा और ज़ोया ने बड़े ही दमदार तरीके से इस किरदार को तैयार किया है, जिसमें आने वाले जनरेशन के लिए रोल मॉडल बनने की काबिलियत है। इस कास्ट और क्रू के साथ काम करने का अनुभव सचमुच शानदार रहा है और मैं प्राइम वीडियो के जरिए इस सीरीज़ को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए के लिए बेहद उत्साहित हूँ।”

विजय वर्मा ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, “दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह व रोमांच जगाने वाली यह सीरीज़ सचमुच बड़ी मनोरंजक और बेहद खास है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें यह सबसे चुनौतीपूर्ण है और इसका नतीजा वाकई बेहद शानदार रहा है। आनंद एक साधारण शिक्षक है, जो अपने परिवार के साथ रहता है और हर वीकेंड में समाज के गरीब और कमजोर तबके के बच्चों को पढ़ाता है। लेकिन उसके बारे में बहुत सी बातें नजरों से ओझल हैं, और यही तो रहस्य है! रीमा और ज़ोया आज के दौर के सबसे बेहतरीन फिल्म-मेकर्स में शामिल हैं, और दहाड़ के जरिए वे इसे एक पायदान ऊपर ले गए हैं। मैं इस सीरीज़ में काम करके और एक्सेल एंटरटेनमेंट, टाइगर बेबी और प्राइम वीडियो के साथ फिर से जुड़कर बेहद उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। बर्लिनले में तो सभी ने इस सीरीज़ को बेहद पसंद किया, और अब मुझे इस बात का बेसब्री से इंतज़ार है कि अब देश-विदेश के दर्शक इसे कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।”

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

दहाड़

Comment Box

Also Read

सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' से अपने फेवरेट सीन को किया याद, जानिए बताई क्या वजह
सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' से अपने फेवरेट सीन को किया याद, जानिए बताई क्या वजह
गुलशन देवैया को उनके दहाड़ को-एक्टर्स बुलाते हैं इनसाइक्लोपीडिया, जानें क्यों?
गुलशन देवैया को उनके दहाड़ को-एक्टर्स बुलाते हैं इनसाइक्लोपीडिया, जानें क्यों?

Also Read

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.