कुत्ते ने ली बाघ की मां की जगह, भावुकता से भरा विडियो हुआ वायरल

एक कुत्ता जो तीन बाघ के बच्चो को मां का प्यार दे रही है, वीडियो वायरल हो रहा है।देखिए यहां
Dog replaces tiger's mother, emotional video goes viral 8103

मां का प्यार दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत एहसास होता है।इसे कहने की कोई जरूरत नहीं है की एक मां अपने बच्चो का ख्याल कैसे रखती है और कैसे उनसे प्यार करती है। हम अक्सर इंसानों में देखते है की मां अपने बच्चो को प्यार कर रही है लेकिन सिर्फ उनके अंदर ही एक दूसरे को लेकर प्यार होता है, जानवरों को सिर्फ लड़ना-मरना और एक दूसरे का शिकार करना आता है, ये बात पूरी तरह से गलत है, क्योंकि जानवरों में भी ममता, प्यार और लगाव की भावना होती है जो उसे हमारी ही तरह बनाती है।

आज हम एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो थोड़ा अलग है।हम ऐसा क्यों कह रहे है? इसका एक कारण है।हम अक्सर अपने बच्चो को प्यार करते ,उन्हे गले लगाते ,खाना खिलाते वीडियो और तस्वीर देखते है,चाहे वो इंसान हो या जानवर।

लेकिन आज जिस वीडियो की हम बात कर रहे है , उस वीडियो में एक कुत्ता है जो अपने नहीं बाघ के बच्चो को दूध पिला रही है।वीडियो को देखकर हमे इस बात का साफ पता चलता है की मां मां होती है चाहे अपनी हो या नहीं।वीडियो देखने में बहुत हृदयस्पर्श करने वाला और मार्मिक है।वीडियो को petshousereels अकाउंट से पोस्ट किया गया है।आप भी देखिए

इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें नीचे कमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।