हनी सिंह के रंग में रंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, तस्वीरों पर हुई लाइक्स की बरसात

Akshara Singh & Honey Singh: अक्षरा सिंह और हनी सिंह की नवीनतम समाचार पढ़िए।
Auto Draft 29459

Akshara Singh & Honey Singh: भारतीय मनोरंजन उद्योग के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा कलाकारो में से दो हैं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और हनी सिंह (Honey Singh), जहां अक्षरा को भोजपुरी फिल्म जगत में गाने, डांस और शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता हैं, वहीं दूसरी ओर हनी सिंह को उनके अद्भुत रैप सॉन्ग के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में, दोनों सितारों को एक-साथ पोज देते हुए देखा गया हैं, जिसका सबूत हमारे पास मौजूद है।

अक्षरा सिंह ने हनी सिंह के साथ दिया पोज़

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी तस्वीर को शेयर किया हैं, जिसमें यो-यो हनी सिंह अपने अद्भुत अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अक्षरा ने भी बिल्कुल उनके अंदाज़ को अपनाने की कोशिश की और उनके साथ पोज़ दिया। रैपर ने अपने स्टाइल में ब्लैक ग्लास के साथ ब्लैक टी-शर्ट और पैंट को शामिल किया, जिसमें वह बेहद अनोखे लग रहे थे। इसके अलावा भोजपुरी अभिनेत्री ने अपने फैशन विकल्पों में पीले रंग की टॉप के साथ रिपड जिंस को स्टाइल किया हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थी। साथ अक्षरा ने अपने ग्लैमरस लुक को साधारण मेकअप लुक के साथ शेयर किया हैं, तो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा बवाल

आपको बता दें, बीते बुधवार को अक्षरा सिंह ने जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक गणपति कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहां वह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रही थी। हालांकि, कथित तौर पर दर्शकों द्वारा आरोप लगाया गया कि धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील गाने गाए गए जा रहे हैं, जिसके बाद लोगों के बीच तनाव बढ़ता चला गया। रिपोर्टों के अनुसार, वहां कुर्सियां चलने लगीं, जिसके लिए पुलिस प्रशासन को आना पड़ गया। किंतु, बढ़ते तनाव के चलते अभिनेत्री को मंच से हटा दिया गया था।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।