पवन सिंह- आकांक्षा पुरी के नए गाने पर काजल राघवानी ने लगाया तड़का, खेत में दिखाया कातिलाना अंदाज

Know more about the Kajal Raghwani: काजल राघवानी के नवीनतम समाचार पढ़िए।
पवन सिंह- आकांक्षा पुरी के नए गाने पर काजल राघवानी ने लगाया तड़का, खेत में दिखाया कातिलाना अंदाज 31656

Know more about the Kajal Raghwani: काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा में सबसे पसंदीदा और प्रशंसित हस्तियों में से एक हैं,‌ जो अपने आकर्षण के जादू के लिए पहचानी जाती है। अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाया है और उनके शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों से खूब तारीफें लुटीं हैं। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपने प्रशंसकों को अपने डेली रूटीन के बारे में जानकारी साझा करती रहती है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

पवन सिंह- आकांक्षा पुरी के नए गाने पर काजल राघवानी ने लगाया तड़का

जैसा कि आप सभी को पता हैं, कि कुछ दिन पहले ही बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नए गाने यूट्यूब पर दस्तक दी है। गाने का नाम ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ हैं, जिसे कई सोशल मीडिया सनसनी द्वारा अपनाया जा रहा है और रील वीडियो को शेयर किया जा रहा है। पवन सिंह के इस गाने की दीवानगी काजल राघवानी के सर पर भी चढ़ गई है और उन्होंने एक नई रील वीडियो को अपने 43 मिलियन फोलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हैं।

काजल राघवानी का सुंदर प्लाजो पजामा और सूट लुक

काजल राघवानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, अभिनेत्री ने अपने बदन पर फ्लोरल सूट के साथ प्लाजो पजामा को स्टाइल किया हैं, जिसमें उनका ग्लैमर साफ झलक रहा है। अभिनेत्री ने अपने स्टाइल में दुपट्टा भी शामिल किया हैं, जो उनके देसी लुक में चार चांद लगा रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने प्राकृतिक खूबसूरती पर छोटी बिंदी और नोज रिंग के इस्तेमाल से कहर ढाया है।

एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।