शादी के बाद मुंबई लौटी परीणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के सवाल पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

Parineeti Chopra's latest Video: शादी के बाद परिणीति चोपड़ा मुंबई लौटी है।
शादी के बाद मुंबई लौटी परीणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के सवाल पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया 31990

Parineeti Chopra’s latest Video: बॉलीवुड सुंदरी परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने वैवाहिक जीवन अपना लिया है और उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। गौरतलब हैं, कि परिणीति और राघव ने 24 सितंबर को उदयपुर में एक भव्य विवाह समारोह के दौरान सात फेरे लेते हुए सात जन्मों की कसमें खाईं, जिसके बाद उनके चाहने वालों में खुशी लहर दौड़ पड़ी। खैर, देवियों और सज्जनों, अभिनेत्री शादी के बाद पहली बार मुंबई आईं है।

मुंबई लौटी परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिस दौरान देखा गया कि अभिनेत्री ने ब्लैक अवतार को अपनाया था। डीवा ने ब्लैक बॉसी लुक के लिए सूट को चुना, जो उनके बदन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। डीवा के मांग में सजीं हुई सिंदूर ने उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की घोषणा की। हालांकि, मिडिया कर्मियों द्वारा राघव चड्ढा के बारे में सवाल करते हुए पुछा गया, कि “जीजू कैसे हैं?” जिसपर अभिनेत्री ने शर्माते हुए थैंक्यू बोला और अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गई। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं?

तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।