Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Crew Movie Review: हवाई तस्करी में हसीनाओं ने चखाया हंसी का स्वाद

Crew Movie Review: पढ़िए करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत क्रू की समीक्षा।

Author: विशाल दुबे
29 Mar,2024 11:57:03
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Crew Movie Review: हवाई तस्करी में हसीनाओं ने चखाया हंसी का स्वाद

Crew Movie Review: जब बॉलीवुड की ज्यादातर प्रतिभाएं एक ही फिल्म में नजर आ जाएं, तो फिल्मों को देखने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि, कमजोर कहानी के कारण सितारों की मेहनत भी सीमित रह जाती है, ऐसी ही एक फिल्म है क्रू, जिसे महिलाओं के लिए तैयार किया गया।यह फिल्म उन एयरलाइंस के काले सच को उजागर करती है, जो दिखने में तो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उनके पीछे की हकीकत कुछ और ही है। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन इस फिल्म में परेशान क्रू सदस्य है, जो किसी-न-किसी मजबूरी के चलते एयर होस्टेस बनने का विकल्प चुनती हैं।अधूरे सपने और खाली जेब के चलते जब क्रू मेंबर्स कोई ग़लत कदम उठाते हैं, तो उससे कई सारे सच सामने आते हैं। फिल्म में कई सारे गुदगुदाने वाले डायलॉग्स है, जिन्हे सुनकर सिनेमाघरों में हंसी की आवाज गूंज उठी। हालांकि, फिल्म में कई कमियां भी नजर आईं, जिसके कारण फिल्म दर्शको को पर्दे से बांधने में मेहनत करती नजर आईं।

फिल्म क्रू की कहानी

फिल्म ‘क्रू’ एयरहोस्टेस के परेशानियों की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें गीता (तब्बू), जैसमीन (करीना कपूर) और दिव्या (कृति सेनन) के किरदार में नजर आती है। ये अभिनेत्रियां फिल्म में प्रमुख है और फिल्म की शुरुआत उनकी जांच-पड़ताल से शुरू होती हैं, जहां इन तीनों हसीनाओं को कस्टम अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया जाता है। दरअसल, क्रू मेंबर्स अपनी सैलरी न मिलने से परेशान हैं और उन्हें अपनी एयरलाइन के एक मेंबर के बारे में पता चलता है, जो सोने की तस्करी के कारोबार में शामिल है। इस फिल्म में करीना कपूर खान का किरदार बेहद शरारती है और वह बाकी दो अभिनेत्रियों को सोने की तस्करी करने के लिए भी मना लेती है।लेकिन, हमारे दिलजीत दोसांझ यानी फिल्म के जयवीर और दिव्या के बीच चक्कर चल रहा है। हालांकि, परेशानी वाली बात यह है, कि जयवीर एक कस्टम अधिकारी है और इस बार उसके शक के दायरे में गीता, जैस्मीन और दिव्या शामिल है।

कमजोर कहानी के आगे बर्बाद हुई हसीनाओं की मेहनत

फिल्म की शुरुआत किसी को भी परेशान और भ्रमित कर सकती है, क्योंकि दर्शकों को यह समझने में काफी समय लग जाता है कि फिल्म किस पर आधारित है। इस कमजोर कहानी पर सारे किरदारों ने खूब मेहनत की है और खासकर करीना कपूर खान ने। करीना का नटखट अंदाज बेहद निराला है। जबकि कृति का दमदार स्वभाव दर्शको को लुभाने की कोशिश करता है। वहीं तब्बू और कपिल शर्मा की जोड़ी भी दर्शको को खूब प्रभावित करती है। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने भी अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी की है।

फिल्म की रेटिंग

अब अगर फिल्म की रेटिंग की बात करें तो मुझे इस फिल्म में कहानी के अलावा सब कुछ पसंद आया। स्टार्स की मेहनत और हंसी की वजह से इस फिल्म को मेरी तरफ से 3 स्टार दिए गए हैं।फिल्म के ऐसे ही रिव्यू पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

करीना कपूरकृति सेननक्रूतब्बू

Comment Box

Also Read

'दायरा' ट्रेलर रिव्यू: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच पुलिस की टक्कर बेअसर लगी
'दायरा' ट्रेलर रिव्यू: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच पुलिस की टक्कर बेअसर लगी
कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
रणवीर सिंह और कृति सेनन से लेकर विजय वर्मा और रानी मुखर्जी तक: वे कलाकार जिन्होंने 2026 में सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी हैं।
रणवीर सिंह और कृति सेनन से लेकर विजय वर्मा और रानी मुखर्जी तक: वे कलाकार जिन्होंने 2026 में सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी हैं।

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.