Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Dream Girl 2 Review: शानदार हास्य कलाकारो के साथ पूजा ने किया सभी को लोट-पोट

Dream Girl 2 Review: पढ़िए, आयुष्मान खुराना अभिनीत ड्रीम गर्ल 2 की समीक्षा।

Author: विशाल दुबे
25 Aug,2023 12:30:45
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Dream Girl 2 Review: शानदार हास्य कलाकारो के साथ पूजा ने किया  सभी को लोट-पोट

Dream Girl 2 Review: साल 2019 में आईं ड्रीम गर्ल ने दर्शकों को खूब लोट-पोट किया था और एक बार फिर से आयुष्मान खुराना उर्फ पूजा दर्शकों को लुभाने के लिए सिनेमाघरों में आ गई है। फिल्म की कहानी को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। फिल्म पहले कड़ी से बिल्कुल अलग हैं, जहां पहले पार्ट में आयुष्मान ने महज लड़की की आवाज़ से सिनेमाघरों में तबाही मचाई थी, वहां अब अभिनेता लड़की बनकर सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हुए नजर आ रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 की शुरुआत बार में आयुष्मान खुराना की पूजा के रूप में डांस करते हुए होती हैं, जिसपर सोना भाई नोटों की बारिश करते रहते है। फिल्म में प्रमुख भूमिका में अनन्या पांडे हैं, जो करम यानी आयुष्मान की प्रेमिका परी के किरदार में घुली हुई है। कहानी इन दोनों की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, परी के पिता एक पहुंचे हुए वकील हैं और उनकी इच्छा हैं, कि उनका होने वाला दामाद काफी पैसे वाला और सफल व्यक्ति हो। बस कहानी में यहीं से लगातार ट्विस्ट आना शुरू हो जाता है। फिल्म के सभी किरदारों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं, जिसे सिनेमाघरों में मौजूद जनता की तालियों की गुंज ने संवारा है।

फिल्म में करम का सच्चा दोस्त भी सभी को हंसाने में सफल रहा हैं, जो एक इस्माइली नाम का पंजाबी लड़का (जैसा कि पहले पार्ट में मनजोत सिंह ने निभाया था) है। मनजोत की शानदार पंच लाइन ने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म में कई सारे प्रेम कहानी है। हालांकि, प्रेम कहानी सिर्फ एक ही असली हैं, बाकी के अन्य आयुष्मान खुराना के दुसरे किरदारों के लिए है। मनजोत को अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए करम को पूजा बनना पड़ता है। मनजोत के होने वाले ससुर परेश रावल की शर्त हैं, कि पहले उनके बेटे शाहरुख की शादी हो। शादी होने तक के सफर में खूब हंसी आती है। फिल्म में कई शानदार हास्य कलाकारों की टोली हैं, जहां विजय राज सोना भाई, सुदेश लहरी एक बाबा के किरदार में बेहद शानदार प्रदर्शन के साथ सभी को हंसाते दिखते है। हालांकि, सुदेश का प्रदर्शन और किरदार बेहद कम समय के लिए था, किंतु उन्होंने पुरी इमानदारी से अपने किरदार में जान फूंकी है।

सुदेश लहरी एक ऐसे बाबा के किरदार में रहते हैं, जो महिलाओं को गर्भवती करने का इलाज करते है। हालांकि, फिल्म में एक अनदेखा मोड़ आता हैं, जिसमें पूजा एक राह से अलग हो जाती हैं और यमुना में डूब जाती है। अनन्या का किरदार बेहद प्यारा है़ और उन्होंने अपने मनमोहक स्वाभाव से सभी के दिलों में वार किया है। आखिर में, अनन्या उर्फ परी श्रीवास्तव एक गलतफहमी के चलते करम से जूदा हो जाती है। राजपाल यादव परेश रावल के सौतेले बेटे के किरदार को बेहद ईमानदारी से निभाते है। परेश को भी पूजा से प्यार हो जाता है। पूजा एक ऐसी लड़की हैं, जिसने कई लोगों का दिल चुराया हैं, जिसमें क्रेडिट कार्ड बेचने वाले टाइगर पांडे से लेकर सोना भाई तक शामिल है।

राज शांडिल्य ने बेहद शानदार तरीके से फिल्म के निर्देशन के कार्यभार को संभाला हैं, जो काफी सराहनीय है। फिल्म पहले पार्ट जैसी ही हंसी-मजाक से भरी हुई है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर समेत सभी कलाकारों ने बखूबी अपने किरदार में जान फूंकी है। फिल्म को बेहतरीन ढंग से समझने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक दे और फिल्म का लुत्फ उठाए‌। मनोरंजन न्यूज़ ड्रीम गर्ल 2 को 3½ स्टार देता है। अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

आयुष्मान खुरानाड्रीम गर्ल 2

Comment Box

Also Read

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे
आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़ नेट के करीब पहुंची
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़ नेट के करीब पहुंची
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की

Also Read

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस नोट इंटरनेट पर छाया हुआ है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस न...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹850 करोड़ नेट की ओर नज़र
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म न...

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने के वास्ते सिर्फ डांस वर्कशॉप से ​​कहीं आगे बढ़कर तैयारी की!
फिल्म | रिलीज

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने...

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे जी' को ऑनलाइन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है; फैंस उनके लावणी डांस मूव्स को बार-बार देख रहे हैं।
फिल्म | रिलीज

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे ज...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भारत में ₹820 करोड़ नेट की कमाई पार की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भा...

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नहीं होगी
फिल्म | न्यूज़

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नह...

'रामायण' के अभिनेता आदिनाथ कोठारे:
फिल्म | न्यूज़

'रामायण' के अभिनेता आदिनाथ कोठारे: "रणबीर कपूर एक बहुत ही सुरक्षित (आत...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 12वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म दुनिया भर में 1,500 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की ओर बढ़ रही है
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 12वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म दुनिय...

‘लैला मजनू’ के 50 साल: एक सदाबहार प्रेम कहानी, अविस्मरणीय संगीत और बॉक्स-ऑफिस का एक हैरान करने वाला सफर
म्यूजिक | न्यूज़

‘लैला मजनू’ के 50 साल: एक सदाबहार प्रेम कहानी, अविस्मरणीय संगीत और बॉक...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 11वां दिन: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म दुनिया भर में ₹1400 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 11वां दिन: रणबीर कपूर और यश स्टारर...

विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
फिल्म | रिलीज

विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बय...

'सहर होने को है' के बंद होने पर पार्थ समथान ने कहा कि 'माहिद' का किरदार निभाना उनके करियर का सबसे मुश्किल काम था।
टेलीविजन | न्यूज़

'सहर होने को है' के बंद होने पर पार्थ समथान ने कहा कि 'माहिद' का किरदा...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.