Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Fighter Movie Review: दीपिका पादुकोण- ऋतिक रोशन की फिल्म में दिखा दमदार एक्शन और देशभक्ति के जोश का अद्भुत मिश्रण

Fighter Movie Review in Hindi: दीपिका पादुकोण- ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म फाइटर की समीक्षा पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
25 Jan,2024 13:55:25
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Fighter Movie Review:  दीपिका पादुकोण- ऋतिक रोशन की फिल्म में दिखा दमदार एक्शन और देशभक्ति के जोश का अद्भुत मिश्रण

Fighter Movie Review in Hindi: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फाइटर (Fighter) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।2024 की शुरुआत में, काफी फिल्मों ने अपनी उपस्थिति सिनेमाघरों में दर्ज करवाई, मगर किसी ने भी दर्शको को लुभाने में कामयाबी हासिल नहीं की। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है, कि दर्शको के इंतजार पर अब विराम लग गया है, क्योंकि सिद्धार्थ आंनद के निर्देशन में बनी फिल्म ने जनता को खूब प्रभावित किया है। सुबह जब मैंने फिल्म देखने की शुरुआत कि, तो दर्शको की तालियों ने साफ कर दिया कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रहेगी। आपको बता दें, फाइटर की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म मे पुलवामा अटैक और बालाकोट एयर स्ट्राइक की कहानी को दर्शाया गया है, जिसे देखकर सभी लोगों की नजरे सिर्फ और सिर्फ पर्दे पर टिकीं रहती है।फिल्म किसी में भी देशभक्ति का जोश भरने का दम रखती है।

फिल्म की कहानी

पाकिस्तान का आतंकी संगठन जैश भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचने का मौका खोजता है, जिसका मास्टर माइंड अजर अख़्तर रहता है। इस आतंकी संगठन के माई-बाप को रोकने का ज़िम्मा रॉकी (अनिल कपूर) की टीम को दिया जाता है, जिसमें ख़ुद को फाइटर समझने वाला
पायलट शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), सरताज गिल (करण सिंह ग्रोवर), शमशेर ख़ान (अक्षय ओबरॉय) और मीनल राठौड़ (दीपिका पादुकोण) शामिल हैं। जब आतंकवाद और भारत के सच्चे जवान आमने- सामने आते हैं, तो एक्शन में गजब का तड़का लगता है। जैसा कि मैंने पहले ही बताया कि शमशेर पठानीया उर्फ पैटी एक ज़िद्दी स्वभाव का पायलट है, जिसे हवे में आतिशबाजी करने में महारत हासिल है। हालांकि, पैटी का ट्रांसफर कहानी में एक दिलचस्प मोड़ लाता है, जो आपको फिल्म को आखिर तक देखने के लिए मजबूर कर देगा।

फाइटर में शामिल है शानदार कलाकारों की टोली

सिद्धार्थ आंनद अक्सर अपने साथ बेहद शानदार टोली लेकर चलते हैं, जिसका सबसे बड़ा सबूत फाइटर फिल्म है। फिल्म में ऋतिक मुख्य चेहरे के रूप में नजर आते हैं, जो फाइटर प्लेन के साथ स्टंट करने में माहिर है। अभिनेता ने अपने सारे रूप को इस फिल्म में दिखाया है, जिसमें अधूरा प्रेम, दुश्मनी और दोस्तों की जुदाई शामिल है। इसके अलावा दीपिका का किरदार भी बेहद शानदार है, जो अपने हुस्न के जलवे के साथ- साथ अपने अद्भुत प्रतिभा की बदौलत भी लोगो को प्रभावित करती हुई नजर आती है। वहीं अपनी पिछली फिल्म एनिमल में अपने कड़क स्वभाव वाले किरदार से लोगों की तारीफ लूटने वाले अनिल कपूर ने इस बार भी कमाल कर दिया है। इस फिल्म में भी उनका किरदार का स्वाभाव उनकी पिछली फिल्म के किरदार के स्वभाव से मेल खाता हुआ नजर आता है। परन्तु, इस फिल्म में सबसे शानदार प्रदर्शन मुझे करण सिंह ग्रोवर का लगा, जिन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमादारी से निभाया है। अब अगर बात करे, रेटिंग की तो, मनोरंजन न्यूज की ओर से इस फिल्म को मिलते हैं 4 स्टार।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अनिल कपूरऋतिक रोशनदीपिका पादुकोणफाइटर

Comment Box

Also Read

दीपिका पादुकोण का 'स्पिरिट' से बाहर होना सिर्फ़ काम के घंटों की वजह से नहीं था; संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने सच बताया
दीपिका पादुकोण का 'स्पिरिट' से बाहर होना सिर्फ़ काम के घंटों की वजह से नहीं था; संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने सच बताया
अल्फा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई फ़िल्म 45 करोड़ से नीचे रही।
अल्फा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई फ़िल्म 45 करोड़ से नीचे रही।
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आलिया भट्ट-शर्वरी की फिल्म 5 दिनों में सिर्फ़ 42 करोड़ तक ही पहुँच पाई
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आलिया भट्ट-शर्वरी की फिल्म 5 दिनों में सिर्फ़ 42 करोड़ तक ही पहुँच पाई
ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है
ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है

Also Read

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर का ज़िक्र क्यों हो रहा है?
फिल्म | न्यूज़

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें दिन ज़बरदस्त उछाल, नेट कलेक्शन ₹122 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, 3 दिनों में ₹100 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.