Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Fukrey 3 Review: वरूण शर्मा और पंकज त्रिपाठी ने खोला हंसी का पिटारा

Fukrey 3 Review: पढ़िए फुकरे 3 की रिव्यू।

Author: विशाल दुबे
28 Sep,2023 11:43:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Fukrey 3 Review: वरूण शर्मा और पंकज त्रिपाठी ने खोला हंसी का पिटारा

Fukrey 3 Review: वरुण शर्मा (Varun Sharma), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), मंजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की शानदार टोली फिर से सिनेमाघरों में फुकरे 3 (Fukrey 3) के साथ आ गई हैं, जो अपने पहले अध्याय और दुसरे अध्याय को टक्कर देती हुई नजर आ रही है। गौरतलब हैं, कि 2013 में आईं फुकरे ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था, जिसके बाद निर्देशक मृग सिंह लांबा ने इसके अलग-अलग अध्याय को दर्शकों को बीच पेश किया और अब फुकरे 3 की बारी है। हर पार्ट की तरह इस पार्ट में भी चूचा उर्फ वरूण शर्मा ने दर्शकों को लोट-पोट किया है। हालांकि, कॉमेडी के मामले में इस बार पंडित जी उर्फ पंकज त्रिपाठी ने भी उन्हें दमदार टक्कर दी है। जैसा कि आप सभी को पता हैं, कि पहले दो पार्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अली फजल इस बार नहीं है और उनकी कमी इस पार्ट में बेहद खलती है। लेकिन, कई प्रतिभाओं के मालिक पंकज त्रिपाठी ने बेहद निराले अंदाज के साथ उनकी कमी को भरने की कोशिश करते हुए, सिनेमाघरों में हंसीं गुंजवाई है।

फुकरे 3 की कहानी

कहानी राजनितिक गलियारों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जहां भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) इस बार जल संसाधन मंत्री बनने की दौड़ में शामिल रहती है। हालांकि, फुकरा गैंग उनके सामने नए प्रत्याशी को पेश करते है और वह कोई और नहीं बल्कि फिल्म की जान चूचा है। हंसी की गुंजाइश वहां से शुरू हो जाती हैं, जब भोली पंजाबन से निर्वाचन अधिकारी उसका असली नाम पुछते हैं, जिसके जवाब में वह माता-पिता द्वारा मिले असली नाम फूलकुमारी शेहगल को सार्वजनिक करती है। भोली उन्हें मुकाबले से बाहर करने के लिए दक्षिण अफ्रीका भेज देती हैं, जिसके चलते फुकरा गैंग को उनके नई शक्तियों के बारे में पता चलता है। ये नई शक्तियां उन्हें इंधन आपूर्ति करने में मददगार साबित होती हैं, जिसके बाद वे दिल्ली की जनता के लिए एक बड़ा कदम उठाते है।

दोनों अध्याय के आगे की कहानी

पहले और दुसरे किश्त को बेहद निराले अंदाज से समझाते हुए निर्देशक ने अपने तीसरी किश्त का स्वाद दर्शकों को चखाने में लगे हुए हैं, जिसमें चटपटी हंसी का मजा है। हालांकि, इस अध्याय में भोली पंजाबन के किरदार को थोड़ा कमजोर और बेबस दिखाया है‌। शायद उन्हें थोड़ी और जगह की जरूरत थी।

मनोरंजन न्यूज़ की ओर से फिल्म को 4 स्टार दिए जाते है। फिल्म ने पुरे सिनेमाघरों में हंसीं की गड़गड़ाहट से भूकंप ला दिया है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है। फिल्म को और बेहतरीन ढंग से समझने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक दे और मनोरंजन जगत की तमाम बड़ी खबरों को सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

फुकरे 3

Comment Box

Also Read

Fukrey 3 Box office Collection: पहले दिन छप्पड़ फाड़ कमाई करने में सफल हुईं फुकरे 3
Fukrey 3 Box office Collection: पहले दिन छप्पड़ फाड़ कमाई करने में सफल हुईं फुकरे 3
एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' का नया सॉन्ग 'मशूर' हुआ रिलीज
एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' का नया सॉन्ग 'मशूर' हुआ रिलीज
दुनिया भर में छाया फुकरे 3 का जादू, दिल्ली से लेकर लंदन और न्यूयॉर्क की सड़कों पर फैन्स फिल्म के गाने पर थिरकते आए नजर
दुनिया भर में छाया फुकरे 3 का जादू, दिल्ली से लेकर लंदन और न्यूयॉर्क की सड़कों पर फैन्स फिल्म के गाने पर थिरकते आए नजर
'फुकरे 3' के शानदार ट्रेलर के बाद अब फिल्म के पहले गाने 'वे फुकरे' की झलक आई सामने, कल रिलीज होगा पूरा गाना!
'फुकरे 3' के शानदार ट्रेलर के बाद अब फिल्म के पहले गाने 'वे फुकरे' की झलक आई सामने, कल रिलीज होगा पूरा गाना!

Also Read

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया
स्पोर्ट्स | न्यूज़

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी...

'दायरा' ट्रेलर रिव्यू: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच पुलिस की टक्कर बेअसर लगी
फिल्म | न्यूज़

'दायरा' ट्रेलर रिव्यू: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच पुलिस क...

राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक के बाद की ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की: ‘मुझे पता भी नहीं था कि मैं दोबारा चल या बोल पाऊंगा या नहीं’
फिल्म | न्यूज़

राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक के बाद की ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की:...

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है
टेलीविजन | न्यूज़

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है...

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
फिल्म | न्यूज़

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?...

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्य...

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
फिल्म | न्यूज़

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान ख...

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा...

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सीक्रेट और कई अन्य मुद्दों पर बात की
फिल्म | न्यूज़

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सी...

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को याद किया
फिल्म | न्यूज़

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को या...

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
फिल्म | न्यूज़

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.