Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Gadar 2 Review: तारा-सकीना की जोड़ी ने फिर जीता दिल, सिनेमाघरों में गुंजी तालियां

Gadar 2 Review: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 की रिव्यू पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
11 Aug,2023 10:30:24
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Gadar 2 Review: तारा-सकीना की जोड़ी ने फिर जीता दिल, सिनेमाघरों में गुंजी तालियां

Gadar 2 Review: वर्ष 2001 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर: एक प्रेम कथा ने दर्शकों को मनोरंजीत करने में अपार सफलताएं प्राप्त की थी और बिल्कुल उसी अंदाज में निर्देशक ने फिल्म की दूसरी किश्त को दर्शकों के बीच पेश की है। गौरतलब हैं, कि पहले किश्त में तारा सिंह (सनी देओल) बंटवारे के हिस्से से जुझते हुए पाकिस्तानी लड़की सकीना (अमीषा पटेल) को बचाते हैं और ब्याह रचाते हैं। दोनों को एक बेटा होता हैं, जिसका नाम जीते रहता है। दुसरी किश्त में जीते के किरदार में प्रतिभाशाली अभिनेता उत्कर्ष शर्मा नजर आए हैं, जो अभिनय को अपनी दुनिया मानता है। हालांकि, जीते के पिता यानी तारा सिंह की इच्छा हैं, कि वह पढ़ाई-करके फौज में जाएं और देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे।

जैसा कि हम सभी ने गदर के पहले पार्ट में देखा था,कि सकीना के पिता यानी असरफ अली (दिवंगत अमरीश पुरी) सकीना ओर तारा सिंह को भारत लौटने में मदद करते है। युद्ध के कुछ दिन बाद मेजर हामिद इकबाल पाकिस्तान सरकार से गुहार लगाकर असरफ अली को सजा ए मौत की मांग करता है और असरफ अली को फांसी दे दी जाती है। मेजर हामिद इकबाल के ज़हन में सिर्फ गजवा ए हिंद रहता है। क्योंकि, उसका परिवार दिल्ली में बंटवारे के हिंसे का शिकार हो जाता है।

मेजर हामिद इकबाल के दिल में भारतीयों के लिए सिर्फ और सिर्फ नफरत रहती है और वह अपने परिवार को खोने के बाद बदले की आग में जलता है। अभिनेता मनीष वाधवा ने बखूबी मेजर हामिद इकबाल के रूप को एक अनोखा चहरा दिया है। इकबाल के अचानक युद्ध से भारत में खलबली मच जाती है।‌ हालांकि, भारतीय सेना के समर्थन में तारा सिंह उतरे हैं और बेहद निराले अंदाज से उन्हें पछाड़ते है। पाकिस्तानी आर्मी बेहद चालाकी से तारा सिंह और कई भारतीय सैनिकों को धोखे से पकड़ लेते है। उन सभी को कोटा लखपत जेल में रखा जाता है।

अब जिते अपने बेटे होने का फर्ज निभाने पाकिस्तान जाता है और अपने पिता को खोजने की कोशिश करता हैं। जिते अपना नाम और पहचान बदलकर पाकिस्तान में अपने पिता की खोजबीन में जुटता है। वह वहां खाना बनाने का काम करता है और मुस्कान नाम की लड़की को उससे प्यार हो जाता है। ईद के मौके पर जीते को कोटा लखपत जेल जाने का मौका मिलता है। हालांकि, एक अप्रत्याशित मोड़ आता है और उसे पता चलता हैं, कि उसके पिता पाकिस्तान-ईरान के चंगुल में कभी फंसे ही नहीं थे। वहीं दूसरी ओर तारा सिंह अपने घर लौटा बताते है, कि वह युद्ध के दौरान नहर में गिर जाते हैं और बहते-बहते देश में आ जाते है।

अब बारी है तारा सिंह की जो अपने बेटे को लेने पाकिस्तान जाते हैं और बेहद दमदार अंदाज में भिड़ते है। फिल्म का लुत्फ बेहतरीन तरीके से उठाने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक दे। मनोरंजन न्यूज़ गदर 2 को 4 स्टार देती है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अमीषा पटेलगदर 2सनी देओल

Comment Box

Also Read

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: सनी देओल की देशभक्ति फिल्म सातवें हफ्ते में पहुंची, 12 लाख की कमाई
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: सनी देओल की देशभक्ति फिल्म सातवें हफ्ते में पहुंची, 12 लाख की कमाई
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42: सनी देओल स्टारर ने छठे हफ्ते में कुल 1.43 करोड़ का कलेक्शन किया
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42: सनी देओल स्टारर ने छठे हफ्ते में कुल 1.43 करोड़ का कलेक्शन किया
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सनी देओल की फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, 41वें दिन 25 लाख का कलेक्शन किया
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सनी देओल की फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, 41वें दिन 25 लाख का कलेक्शन किया
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 32: सनी देओल की फिल्म ने कमाए 30 लाख, टोटल 326 Cr के पार
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 32: सनी देओल की फिल्म ने कमाए 30 लाख, टोटल 326 Cr के पार

Also Read

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म ने 1.85 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म...

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियल...

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक
टेलीविजन | न्यूज़

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक...

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
फिल्म | रिलीज

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और...

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर: कई बड़े स्टार्स वाली यह कॉमेडी फ़िल्म भरपूर हंसी और मज़े का वादा करती है
फिल्म | न्यूज़

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर: कई बड़े स्टार्स वाली यह कॉमेडी फ़िल्म भरप...

'मैं वापस आऊंगा' के मेकर्स ने दिल्ली में बंटवारे के समय के लोगों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की।
फिल्म | रिलीज

'मैं वापस आऊंगा' के मेकर्स ने दिल्ली में बंटवारे के समय के लोगों के लि...

शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट की कान फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी और स्टारडम से जुड़ी नकारात्मकता की आलोचना की।
फिल्म | न्यूज़

शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट की कान फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर प्र...

सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली वाले जिम में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली ज़िम्मेदारी
फिल्म | न्यूज़

सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली वाले जिम में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग...

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: वरुण धवन की रोमांटिक फिल्म 55 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: वरुण धवन की रोमांट...

क्या राम चरण जाह्नवी कपूर से नाराज़ हैं? सक्सेस मीट में उनका ज़िक्र न करने पर फ़ैन्स हैरान
फिल्म | न्यूज़

क्या राम चरण जाह्नवी कपूर से नाराज़ हैं? सक्सेस मीट में उनका ज़िक्र न...

बंदर बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: बॉबी देओल की फ़िल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹2.75 करोड़ तक पहुँचा।
फिल्म | न्यूज़

बंदर बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: बॉबी देओल की फ़िल्म का कुल नेट कलेक्शन...

है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: वरुण धवन की फिल्म 50 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: वरुण धवन की फिल्म 5...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.