Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Munjya Review: हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज

Munjya Review: शरवरी वाघ और अभय वर्मा की मुंजा की समीक्षा पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
07 Jun,2024 12:25:50
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Munjya Review: हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज

Munjya Review: शरवरी वाघ ने दर्शको को कई दफा लुभाया है, मगर उनकी नई फिल्म दर्शको को हंसी के साथ डराती भी है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा की मुंजा आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे स्त्री फिल्म के निर्माताओं ने तैयार किया है। मुझे यह फिल्म स्त्री जितनी दमदार तो नहीं लगी, मगर जनता को डराने की कोशिश करने वाली इस फिल्म को पैसा वसूल कहा जा सकता है। निर्माताओं ने हॉरर और सांस्कृतिक गहराई के तत्वों को मिलाकर एक ऐसी कहानी को जन्म दिया है, जिसे देखकर कोई-भी हंसते हुए घबरा सकता है। निरेन भट्ट ने अपने कलम की शक्तियों से योगेश चांडेकर द्वारा परिकल्पित कहानी को बेहतरीन बनाया है।फिल्म ब्रह्मराक्षस की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शको को पर्दे से बांधे रखती है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी कोंकण से शुरू होती हैं, जहां साल 1952 में एक युवा ब्राह्मण लड़का मुन्नी नाम की लड़की के संग शादी करने की कोशिश करता है। हालांकि, वह उसे पाने के लिए काले जादू का रास्ता अपनाता है, जहां दुर्घटनावश उसकी मौत हो जाती है। अब दिलचस्प बात यह है, कि उसकी मौत के कुछ दिनों पहले ही उसका मुंडन हुआ था और गांव वालो का मानना है, कि मुंडन के 10 दिन के भीतर हुई मौत के बाद ब्रह्मराक्षस का जन्म होता है, जिसे मुंजा कहते है। अब यह मुंजा अपनी मुक्ति के लिए भटकता है और वह पुणे में रहने वाले बिट्टू (अभय वर्मा) को अपना हथियार बनाता है। जबकि बिट्टू बेला (शरवरी वाघ) से प्यार करता है, मगर मुंजा बेला की बलि से खुद को आजाद करने की चाह रखता है।

कलाकारों का अभिनय जादू

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म के सारे कलाकार लाजवाब है, जिन्होंने अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी की है। अभय वर्मा और शरवरी वाघ की जोड़ी बेहद प्यारी है और इससे भी प्यारी इनकी अभिनय शक्ति है, जो दर्शको को लुभाने में सक्षम है। मोना सिंह ने पंजाबी कुड़ी के किरदार को बखूभी निभाया है, जो काबिले तारीफ है। इसके अलावा फिल्म के अन्य किरदार भी अपनी जगह पर बिल्कुल सही और सटीक है।

फिल्म रेटिंग

शरवरी वाघ और अभय वर्मा हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज है, जिसे देखने में काफी मजा आता है। फिल्म को मनोरंजन न्यूज द्वारा 4 स्टार मिलते हैं।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Comment Box

Also Read

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.