Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Shaitaan Movie Review: आर माधवन की शैतानीं अंदाज के आगे फिके पड़े अजय देवगन

Shaitaan Movie Review: शैतान फिल्म की समीक्षा पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
08 Mar,2024 14:53:38
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Shaitaan Movie Review: आर माधवन की शैतानीं अंदाज के आगे फिके पड़े अजय देवगन

Shaitaan Movie Review: अजय देवगन (Ajay Devgan) ने एक बार फिर से दृश्यम फिल्म को दोहराने की कोशिश की है, मगर कमजोर कहानी ने उन्हें ऐसा करने में विफल कर दिया। अजय ने इस फिल्म में बिल्कुल दृश्यम के विजय सलगांवकर के किरदार को अपनाया है, जो अपने परिवार के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है। गौरतलब है, कि अभिनेता शैतान (Shaitaan) फिल्म के निर्माता भी है और फिल्म के प्रमुख किरदार भी। हालांकि, फिल्म को देखकर ऐसा लगा, कि फिल्म में हमें सबसे ज्यादा जान्हवी यानी जानकी बोदीवाला (Janki Bodiwala) को दिखाया गया है। दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में आर माधवन (R Madhavan) सफल हुए, उनके डरावने अंदाज से फिल्म में कुछ हद तक रौनक बढ़ गई।

फिल्म की कहानी

कबीर (अजय देवगन) अपनी पत्नी ज्योति (ज्योतिका) और अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अपने फॉर्महाउस के लिए रवाना होता है। कबीर और उसके परिवार को रास्ते में, वनराज (आर माधवन) मिलता है, जो पहले तो उनकी मदद करता है, मगर बाद में वह कबीर की बेटी यानी जान्हवी (जानकी बोदीवाला) पर वशीकरण का काला जादू कर देता है। वनराज धीरे- धीरे जान्हवी और उसके परिवार पर हावी पड़ने लगता है, जिसके कारण फिल्म में हमें खूब मारा-मारी और खून-खराबा देखने को मिलता है। वनराज की इच्छा है, कि वह जान्हवी को अपने साथ लेकर जाए, मगर क्यों? यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना पड़ेगा।

फीकी कहानी में सितारों की मेहनत

कहानी भले ही कमजोर हो, लेकिन फिल्म के सारे कलाकारों ने खूब मेहनत की है। जानकी ने भी आर माधवन के इच्छा के मुताबिक अपने अलग-अलग पहलुओं को उजागर किया, जो बेहद शानदार था। वहीं अजय देवगन ने भी अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी की है। इसके अलावा ज्योतिका के फाइटिंग सीन ने मेरा दिल जीत लिया। जबकि आर माधवन फिल्म के असली हीरो के रूप में उभरते हुए नजर आए। अभिनेता का डरावना अंदाज मुझे खूब पसंद आया और उनकी बारीकी ने मेरा दिल जीत लिया।

डायरेक्शन

इस डरावनी फिल्म के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है, लेकिन वह भूल गए कि अगर कहानी कमजोर हो तो निर्देशक भी कुछ नहीं कर सकता। निर्देशक की कोशिश फिल्म में, नजर आती है। लेकिन, फिल्म की शुरुआत ही इतनी फीकी है, कि दर्शक पर्दे से बंध नहीं पाते हैं।

रेटिंग

फिल्म ने दर्शको को सोचने के लिए कुछ हद तक मजबुर किया, जिसके कारण मनोरंजन न्यूज इस फिल्म को 3 स्टार देता है। फिल्म से जुड़े ऐसे ही रिव्यू को पढ़ने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अजय देवगनआर माधवनशैतान

Comment Box

Also Read

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार

Also Read

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रजत दलाल ने कड़ी चेतावनी जारी की
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रज...

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्टारडम और बॉक्स ऑफिस पर उनकी खींचने की क्षमता पर अपनी राय दी है।
फिल्म | न्यूज़

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्ट...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने ₹35.60 करोड़ (नेट) की कमाई की, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1700 करोड़ के करीब पहुंचा।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने...

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार
टेलीविजन | न्यूज़

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार...

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए
टेलीविजन | न्यूज़

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म की कमाई में फिर गिरावट, फिर भी ₹16.30 करोड़ (नेट) कमाए।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्...

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैशन-एंटरप्रेन्योरशिप के जुनून को फिर से जगाया
डिजिटल | न्यूज़

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैश...

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उसके लिए एक प्यारा सा नाम चुना है
फिल्म | न्यूज़

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उ...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फिल्म ₹900 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फि...

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे
फिल्म | न्यूज़

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे...

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस नोट इंटरनेट पर छाया हुआ है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस न...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹850 करोड़ नेट की ओर नज़र
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म न...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.