Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Srikanth Movie Review: दृष्टिहीन श्रीकांत के किरदार में राजकुमार राव ने बिखेरा उजाला

Srikanth Movie Review: राजकुमार राव की श्रीकांत की समीक्षा पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
10 May,2024 12:47:23
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Srikanth Movie Review: दृष्टिहीन श्रीकांत के किरदार में राजकुमार राव ने बिखेरा उजाला

Srikanth Movie Review: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है, क्योंकि उन्होंने इस बार एक कमाल के बायोपिक का विकल्प चुना है और उसमें जान फूंकी है। शुक्रवार की सुबह अभिनेता की श्रीकांत रिलीज हुई, जिसकी शुरुआत बेहद शानदार और प्रेरणादायक है। फिल्म हमें दृष्टिहीन श्रीकांत के दुनिय की सैर कराती हैं, जहां उन्हें कई सारे तकलीफों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, श्रीकांत एक होनहार छात्र है, जो सारी मुसीबतों को पार करने में सफल होता है। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म में सब कुछ बेहतरीन है और उम्दा है। इसके अलावा फिल्म में मिश्रित भावनाओ का जादू है, जिससे दर्शको की नजरे पर्दे पर अटक जाती है। फिल्म की शुरुआत दमदार है, मगर दूसरे हाफ में फिल्म की गति की रफ्तार कमजोर पड़ती हुई नजर आती है।

शानदार कलाकारो की टोली

फिल्म में सबसे बेहतरीन काम मुझे ज्योतिका का लगा है, जो श्रीकांत को जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार करती है। इसके अलावा राजकुमार राव ने भी अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी की है। वहीं स्वाति के रूप में अलाया का भी जादू चलता हुआ दिखाई दिया है। कूल मिलाकर सभी कलक्रो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

श्रीकांत की कहानी

13 जुलाई, 1992 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे श्रीकांत (राजकुमार राव) की शुरुआत बेहद तकलीफ भरी रहती है।श्रीकांत के पिता को जब पता चलता है, कि उनका बेटा जन्मांध है, तब उन्हें जोरदार धक्का लगता है। श्रीकांत को बचपन में दफन करने की भी कोशिश की जाती हैं, मगर उनकी मां उन्हें बचा लेती है। इसके साथ ही माता-पिता द्वारा उनके शिक्षा में कोई कमी नहीं की जाती है। लेकिन, इंडियन एजुकेशन सिस्टम के कारण श्रीकांत को काफी तकलीफ सहन करनी पड़ती है। इसी दौरान उन्हें उनकी यशोदा मां यानी उनकी नई टीचर (ज्योतिका) मिलती हैं, जो उन्हें हर राह पर चलना सिखाती है और उनकी पढ़ाई के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। 12 वीं में अच्छे अंक लाने के बाद भी श्रीकांत को भारत के किसी भी कॉलेज में जगह नहीं मिलती हैं, जिसके बाद उन्हें MIT, अमेरिका में जगह मिलती है। इसके अलावा श्री की मुलाकात स्वाति से होती हैं और वह फिर से भारत लौट आते हैं। अब भारत लौटने के बाद श्रीकांत ने क्या-क्या कमाल दिखाया, उसे देखने के लिए किसी नजदीकी सिनेमाघर में दस्तक दे।

फिल्म की रेटिंग

फिल्म एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी की यात्रा पर लेकर जाती है और इस फिल्म को मनोरंजन न्यूज द्वारा 3.5 स्टार दिए गए हैं। फिल्म के ऐसे ही रिव्यू को पढ़ने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

श्रीकांत

Comment Box

Also Read

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म | न्यूज़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने...

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं; पैपराजी से दूरी बनाई, आयशा श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म | न्यूज़

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं;...

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
फिल्म | न्यूज़

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बत...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.