Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

The Vaccine War Review; रीयल सुपर हीरोज की अनदेखी कहानी

The Vaccine War Review; पढ़िए, विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' की समीक्षा।

Author: विशाल दुबे
28 Sep,2023 15:22:17
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
The Vaccine War Review; रीयल सुपर हीरोज की अनदेखी कहानी

The Vaccine War Review; फिल्म: द वैक्सीन वॉर
रेटिंग: 4 स्टार

कलाकार : नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, निवेदिता भट्टाचार्या, गिरीजा ओक

निर्देशक और लेखक : विवेक रंजन अग्निहोत्री

चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस को मात देने वाली वैक्सीन पर आधारित फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) उन योद्धाओं के कहानी के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए देश के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान किया है। फिल्म में 2020 में शुरू हुई कोरोना महामारी को दर्शाया गया हैं, जिसमें बड़ी तबाही के बीच देश की सबसे बड़ी संस्थान ICMR के वैज्ञानिक सर्तक हो जाते है और वैक्सिन की खोज में जुट जाते है। कई प्रतिभाओं के मालिक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ लेखन का कार्यभार भी संभाला है।

विवेक ने कश्मीर फाइल्स के बाद फिर से एक बड़ी दस्तक दी हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। सिनेमाघरों में मची भीड़ ने फिल्म के लिए अपने प्यार को साबित किया है। इसके अलावा हमने निर्देशक से जो उम्मीदें की थी, उससे कहीं ज्यादा बेहतर फिल्म बनकर तैयार हुई है। फिल्म ने बेहतरीन ढंग से हमारे देश के रियल हीरो (वैज्ञानिकों) को प्रदर्शित किया हैं, जो दुनिया भर के सभी देश के मुकाबले सबसे पहले महामारी पर काबू पाने में सफल होते हैं और उसकी सटीक वैक्सीन को खोजने में सफल रहते है।

फिल्म ने महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया है और उनके सराहनीय सफलताओ को भी दर्शाया हैं। महिला वैज्ञानिक के जीवन पर ज्यादा दोर देते हुए दिखाया गया हैं,कि पारिवारिक जीवन के बावजूद भी उन्होंने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। हालांकि, नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, निवेदिता भट्टाचार्या, गिरीजा ओक ने बेहद शानदार किरदार निभाया हैं, जिसमें नाना पाटेकर का कड़क रवैया वाला किरदार दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उन्होंने ICMR के डायरेक्टर जनरल का किरदार बखूबी निभाया है। इसके अलावा फिल्म में केबिनेट सेकेट्री रूप में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी नज़र आते है। हालांकि, वह बस कुछ पल भर के लिए आते है।

पल्लवी जोशी और एम बुद्धा द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं के दर्शकों को भी प्रभावित करने के लिए तैयार है। फिल्म को बेहतरीन ढंग से समझने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक दे।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

द वैक्सीन वॉर

Comment Box

Also Read

ऑस्कर्स लाइब्रेरी तक पहुंची  विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी
ऑस्कर्स लाइब्रेरी तक पहुंची विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'बॉलीवुड स्कैम' का किया पर्दाफाश, बताया कैसे पड़ा है 'द वैक्सीन वॉर' पर इसका असर
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'बॉलीवुड स्कैम' का किया पर्दाफाश, बताया कैसे पड़ा है 'द वैक्सीन वॉर' पर इसका असर

Also Read

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल
फिल्म | रिलीज

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज़ पर रोक लगाई: जानें क्यों
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है म...

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर जारी, 26 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर
फिल्म | रिलीज

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का म...

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
फिल्म | न्यूज़

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹300 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹3...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी क...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 कर...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म | न्यूज़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने...

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं; पैपराजी से दूरी बनाई, आयशा श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म | न्यूज़

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं;...

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
फिल्म | न्यूज़

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बत...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.