41 साल की उम्र में मां बनी आरती छाबड़िया, पिछले महीने दिया बेटे को जन्म

Aarti Chabria is Mom Now: 41 साल की उम्र में मां बनी आरती छाबड़िया।
41 साल की उम्र में मां बनी आरती छाबड़िया, पिछले महीने दिया बेटे को जन्म 44526

Aarti Chabria is Mom Now: मनोरंजन उद्योग की हसीन अभिनेत्री आरती छाबरिया ने हाल ही में अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हालांकि, अब खबरे आ रही हैं, कि अभिनेत्री ने पिछले महीने बेटे युवान का स्वागत किया है। डीवा ने इस खबर की पुष्टि खुद अपने 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए किया है। गौरतलब है, कि अभिनेत्री को आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिन्हे दर्शक पर्दे पर देखना खूब पसंद करते हैं।

अभिनेत्री तब से खबरों में हैं, जब से उन्होंने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की है और घोषणा के कुछ दिनों बाद छाबड़िया ने एचटी सिटी को बताया कि वह एक महीने ही मां बन चुकी है। डीवा ने यह भी जानकारी दी, कि उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम युवान रखा है। इसके अलावा उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान आने वाली अपनी चुनौतीपूर्ण यात्रा के बारे में खुलकर बात की, जिसमें गर्भपात और प्रजनन उपचार से गुजरना भी शामिल था।

अब अगर अभिनेत्री की वैवाहिक जीवन की बात करे, तो डीवा ने विशारद बीडासी से शादी की है, जो ऑस्ट्रेलिया स्थित अकाउंटेंट हैं। उन्होंने 11 मार्च, 2019 को मॉरीशस में विशारद से सगाई की और 23 जून को मुंबई में एक निजी समारोह में उनसे शादी की।

मनोरंजन न्यूज की ओर से अभिनेत्री को ढेर सारी शुभकामनाएं और ऐसे ही अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।