आकांक्षा दुबे सुसाइड केस: पुलिस मौत से पहले आकांक्षा के साथ 17 मिनट बिताए शक्श की तलाश में

जानिए आकांक्षा दुबे सुसाइड केस के बारे में लेटेस्ट खबर
Akanksha Dubey Suicide Case: Police looking for person who spent 17 minutes with Akanksha before death 8964

भोजपुरी रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को उस समय बड़ा झटका लगा, जब इसकी प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक आकांक्षा दुबे का रविवार, 26 मार्च, 2023 को निधन हो गया। अभिनेत्री ने कई साल पहले फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से अपनी शुरुआत की थी।अभिनेत्री दुर्भाग्य से वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गईं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग के लिए वहां गई थीं और मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। यूपी पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अब पता चला है कि उस रात एक शख्स आकांक्षा को उसके होटल के कमरे में छोड़ने आया था। उसने आकांक्षा के साथ कमरे में करीब 17 मिनट बिताए और पुलिस अब उस शक्श की तलाश कर रही है।

आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उसकी मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर आकांक्षा की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने खुलासा किया कि 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद उन्हें फोन पर दी थी।

दो आरोपी समर सिंह और संजय सिंह को फिलहाल पुलिस अपनी अलग अलग टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं।

हमें नीचे कमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

सुभोजित घोष: 27 वर्षीय एंटरटेनमेंट एंकर, कंटेंट प्रोड्यूसर और फिल्म क्रिटिक सुभोजीत घोष को शब्दों से खेलने में महारत हासिल है। वह एक पार्ट टाइम मॉडल भी है और व्यक्तिगत मुलाकात के लिए ट्वीट के सहारा ले सकते है।