Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी ने दुनिया को कहा अलविदा, हिंदी सिनेमा के बड़े- बड़े सितारों के साथ कर चुके है काम

Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी ने दुनिया को कहा अलविदा।

Author: विशाल दुबे
18 Dec,2023 13:35:03
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी ने दुनिया को कहा अलविदा, हिंदी सिनेमा के बड़े- बड़े सितारों के साथ कर चुके है काम

Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी सिनेमा से एक बुरी खबर प्राप्त हो रही है। भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी दुर्भाग्य से अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अभिनेता का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि अभिनेता पिछले दो सप्ताह से डेंगू से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां त्रिपाठी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ समय बाद वह ठीक होकर घर लौट आए और बाद में उन्हें उनके पूरे परिवार के पास (मुंबई) लाया गया। हालांकि, बीती रात दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें आनन-फानन में मुंबई के एक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में छाया मातम

त्रिपाठी की मौत की खबर से भोजपुरी सिनेमा सदमे में है और लगातार सितारों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। आपको बता दे, त्रिपाठी ने अपना फिल्मी करियर 1979 में आईं फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से शुरू किया था। इसके अलावा उनकी पहली फिल्म साल 1980 रिलीज हुई ‘टैक्सी चोर’, जिसमें प्रमुख भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती है। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। अभिनेता ने भोजपुरी के दिग्गज सितारे मनोज तिवारी, रवि किशन,दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ पर्दा साझा किया था। आपको बता दें, उन्होंने नेता और अभिनेता रवि किशन के साथ 100 से ज्यादा फिल्मों में किया है। राकेश मिश्रा और रानी चटर्जी समेत कई भोजपुरी सितारों ने उन्हें श्रदधांजलि अर्पित करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया है। एक नज़र नीचे डाले-

Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी ने दुनिया को कहा अलविदा, हिंदी सिनेमा के बड़े- बड़े सितारों के साथ कर चुके है काम 38386

बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके है काम

अभिनेता ने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्मों में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया है, जिसे जनता द्वारा खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना समेत कई अन्य सुपरस्टार्स के साथ भी पर्दा साझा किया है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

ब्रिजेश त्रिपाठी

Comment Box

Also Read

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने के वास्ते सिर्फ डांस वर्कशॉप से ​​कहीं आगे बढ़कर तैयारी की!
फिल्म | रिलीज

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने...

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे जी' को ऑनलाइन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है; फैंस उनके लावणी डांस मूव्स को बार-बार देख रहे हैं।
फिल्म | रिलीज

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे ज...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भारत में ₹820 करोड़ नेट की कमाई पार की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भा...

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नहीं होगी
फिल्म | न्यूज़

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नह...

'रामायण' के अभिनेता आदिनाथ कोठारे:
फिल्म | न्यूज़

'रामायण' के अभिनेता आदिनाथ कोठारे: "रणबीर कपूर एक बहुत ही सुरक्षित (आत...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 12वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म दुनिया भर में 1,500 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की ओर बढ़ रही है
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 12वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म दुनिय...

‘लैला मजनू’ के 50 साल: एक सदाबहार प्रेम कहानी, अविस्मरणीय संगीत और बॉक्स-ऑफिस का एक हैरान करने वाला सफर
म्यूजिक | न्यूज़

‘लैला मजनू’ के 50 साल: एक सदाबहार प्रेम कहानी, अविस्मरणीय संगीत और बॉक...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 11वां दिन: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म दुनिया भर में ₹1400 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 11वां दिन: रणबीर कपूर और यश स्टारर...

विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
फिल्म | रिलीज

विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बय...

'सहर होने को है' के बंद होने पर पार्थ समथान ने कहा कि 'माहिद' का किरदार निभाना उनके करियर का सबसे मुश्किल काम था।
टेलीविजन | न्यूज़

'सहर होने को है' के बंद होने पर पार्थ समथान ने कहा कि 'माहिद' का किरदा...

Scout OP: बिग बॉस 20 के घर में छाया एक ऐसा नाम जिसकी हर तरफ चर्चा है
टेलीविजन | न्यूज़

Scout OP: बिग बॉस 20 के घर में छाया एक ऐसा नाम जिसकी हर तरफ चर्चा है...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 9वां दिन: रणबीर-यश की यह पौराणिक फिल्म दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये की कमाई के पार
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 9वां दिन: रणबीर-यश की यह पौराणिक फ...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.