Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

नितेश तिवारी की रामायण में शामिल हुए बाल कलाकार विधान शर्मा और ह्रदयांश पारेख, जाने किरदार से जुड़ी ये खास बात

नितेश तिवारी की रामायण में शामिल हुए बाल कलाकार विधान शर्मा और ह्रदयांश पारेख।

Author: विशाल दुबे
01 Jun,2024 18:22:20
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
नितेश तिवारी की रामायण में शामिल हुए बाल कलाकार विधान शर्मा और ह्रदयांश पारेख, जाने किरदार से जुड़ी ये खास बात

मशहूर फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग काफी जोरो शोरो पर है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में, रामायण के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्राचीन काल की वास्तुकला को देखा गया था। 12 सेकंड के इस वीडियो में कई खंभों और लकड़ी की दीवारों के साथ निर्माणाधीन तस्वीरें दिखाई गईं। इसके अलावा इन फुटेज के साथ दावा किया गया था, कि ये खास झलक मुंबई की है।

वहीं कई रिपोर्ट का कहना है, कि भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है और उन्होंने अपने आवाज में सरलता लाने के लिए कई प्रशिक्षण का सामना किया है। इंडिया टुडे के अनुसार, फिल्म दंगल के लिए मशहूर फिल्म के निर्देशक फिल्मांकन शुरू होने से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तिवारी ने परियोजना के संवाद और उच्चारण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक समर्पित टीम की स्थापना की है। उच्चारण के अलावा, मुख्य चरित्र की उपस्थिति को परिपूर्ण बनाने के लिए वेशभूषा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तिवारी ने रणबीर कपूर के साथ काम करने के लिए एक उच्चारण विशेषज्ञ की मदद ली है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संवादों की डिलीवरी फिल्म के लिए निर्देशक की दृष्टि के अनुरूप हो।

हालांकि, एक खास खबर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसमें बताया जा रहा है, कि इस फिल्म में बाल कलाकार विधान शर्मा और हृदान्श पारेख भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

एक विश्वसनीय सूत्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, “विधान शर्मा भरत के बचपन का किरदार निभाएंगे, जबकि ह्रदयांश शत्रुघ्न के बचपन का किरदार निभाएंगे।”

विधान शर्मा ओटीटी प्रोजेक्ट्स कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला, द वर्डिक्ट – नानावटी बनाम स्टेट, 7 डेज विदाउट यू, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 समेत कई परियोजना ने नजर आ चुके हैं। जबकि ह्रदयांश ने फ्रेडी, शास्त्री विरुद्ध शास्त्री, दुकान जैसे फिल्मों में काम किया है।

हमने बाल कलाकारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हमें उनका कोई जवाब नहीं मिला।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

नितेश तिवारीविधान शर्माह्रदयांश पारेख

Comment Box

Also Read

रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर होंगे।
रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर होंगे।
रामायण की पूरी कास्ट का खुलासा: रणबीर कपूर और यश से लेकर अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अन्य तक
रामायण की पूरी कास्ट का खुलासा: रणबीर कपूर और यश से लेकर अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अन्य तक
नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बने विवेक ओबेरॉय, निभाएंगे राक्षस राजकुमार विद्युतजिह्व का किरदार
नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बने विवेक ओबेरॉय, निभाएंगे राक्षस राजकुमार विद्युतजिह्व का किरदार

Also Read

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, नेट कलेक्शन ₹324 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई म...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹70 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹7...

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी।
फिल्म | न्यूज़

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी।...

अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15': प्राइज़ मनी और बहुत कुछ—उन्हें क्या-क्या मिला
टेलीविजन | न्यूज़

अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15': प्राइज़ मनी और बहुत कुछ—उ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: अजय देवगन की फिल्म ने पहले रविवार को ₹176 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: अजय देवगन की फिल्म ने प...

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।
म्यूजिक | न्यूज़

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को ₹60 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूस...

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां से चले गए—वायरल वीडियो ने चर्चा छेड़ दी
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, 66.75 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब...

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा,
डिजिटल | न्यूज़

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा, "यह मेरा आखि...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹104.90 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते मे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.