Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

डीपफेक पीड़ित रणवीर सिंह ने अपनाया कानूनी हथकंडा, वीडियो के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर

डीपफेक पीड़ित रणवीर सिंह ने अपनाया कानूनी हथकंडा।

Author: विशाल दुबे
22 Apr,2024 14:30:19
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
डीपफेक पीड़ित रणवीर सिंह ने अपनाया कानूनी हथकंडा, वीडियो के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर

इन दिनों डीपफेक फुटेज का आतंक काफी बढ़ गया है, जिससे मनोरंजन जगत की कई हस्तियां चिंतित हैं। हाल ही में, कई सितारे इस फर्जी वीडियो का शिकार हुए, जिसका दर्द उन्होंने अपने अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यूजर्स को बताया। गौरतलब है, कि कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह का भी एक डीपफेक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। हालांकि, अभिनेता ने इस वीडियो पर लगाम कसते हुए इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को जानकारी दी, कि दिख रही वीडियो में अभिनेता नहीं है। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर यूजर्स को संबोधित करते हुए चेतावनी देते हुए लिखा, ‘डीपफेक से बचो दोस्तो।’

डीपफेक वीडियो के खिलाफ रणवीर का कानूनी कदम

डीपफेक वीडियो के सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने इसपर लगाम लगाने के लिए पुलिस स्टेशन की ओर रुख किया। इसके अलावा अभिनेता के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी, कि पुलिस शिकायत दर्ज करने के साथ- अब साइबर अपराध सेल भी आगे की जांच में जुट गई है। प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, “हां, हमने पुलिस शिकायत दर्ज की है और उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जो श्री रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।”

रणवीर सिंह के वायरल डीपफेक की कहानी

अनजान लोगों को बता दे, वायरल डीपफेक वीडियो में, सिंह कथित तौर पर अपने राजनीतिक विचारों को व्यक्त कर रहे हैं और एक विशेष राजनीतिक दल का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। हालाँकि, जल्द ही अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से यूजर्स और फैंस को जानकारी दी, कि यह वीडियो नकली है और इसे एआई की मदद से बनाया गया है।

रणवीर से पहले भी कई सितारों की वायरल हुई डीपफेक

अभिनेता से पहले भी कई मनोरंजन सितारे डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं। इस सिलसिले की शुरुआत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो से हुई। इस डीपफेक वीडियो के खिलाफ महानायक अमिताभ बच्चन ने भी आवाज उठाई थी और इसके लिए उन्हें कई समर्थकों का समर्थन भी मिला था।

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेंक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

रणवीर सिंह

Comment Box

Also Read

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
बहस: 2027 में बॉलीवुड की ज़ॉम्बी लहर पर किसका कब्ज़ा होगा—कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह या टाइगर श्रॉफ?
बहस: 2027 में बॉलीवुड की ज़ॉम्बी लहर पर किसका कब्ज़ा होगा—कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह या टाइगर श्रॉफ?
रणवीर सिंह और कृति सेनन से लेकर विजय वर्मा और रानी मुखर्जी तक: वे कलाकार जिन्होंने 2026 में सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी हैं।
रणवीर सिंह और कृति सेनन से लेकर विजय वर्मा और रानी मुखर्जी तक: वे कलाकार जिन्होंने 2026 में सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी हैं।

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.