Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने #WhatsOnYourPlate (आपकी थाली में क्या है) चैलेंज के साथ फ़ूड सेफ्टी पर छेड़ी नई बहस

अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' से जुड़े #WhatsOnYourPlate चैलेंज में हिस्सा लेकर फूड सेफ्टी को लेकर एक अहम बातचीत की शुरुआत की है।

Author: ManoranjanDesk
16 Jul,2026 19:48:16
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने #WhatsOnYourPlate (आपकी थाली में क्या है) चैलेंज के साथ फ़ूड सेफ्टी पर छेड़ी नई बहस

अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ से जुड़े #WhatsOnYourPlate चैलेंज में हिस्सा लेकर फूड सेफ्टी को लेकर एक अहम बातचीत की शुरुआत की है। दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की है कि वे अपनी थाली में मौजूद खाने पर गौर करें और कीटनाशकों के इस्तेमाल तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक बनें।

काजल अग्रवाल ने अपने खाने की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया है कि क्या हम जो भोजन रोज़ खाते हैं, वह वास्तव में सुरक्षित है? वहीं, श्रेयस तलपड़े ने भी भोजन की थाली के साथ लोगों से जागरूक उपभोक्ता बनने और इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है।

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने #WhatsOnYourPlate (आपकी थाली में क्या है) चैलेंज के साथ फ़ूड सेफ्टी पर छेड़ी नई बहस 64417

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने #WhatsOnYourPlate (आपकी थाली में क्या है) चैलेंज के साथ फ़ूड सेफ्टी पर छेड़ी नई बहस 64418

गौरतलब है कि #WhatsOnYourPlate चैलेंज के तहत लोगों को अपने खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करनी है और अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को भी इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट करना है, ताकि फूड सेफ्टी को लेकर जागरूकता की यह मुहिम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। हालांकि काजल ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और रकुल प्रीत सिंह को भी इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है, जिससे सोशल मीडिया पर इस अभियान की पहुंच और बढ़ जाए।

यह पहल फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के मुख्य विषय से जुड़ी हुई है, जो कीटनाशक आधारित खेती और उससे जुड़े गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डालती है। फिल्म की टीम इस मुद्दे को सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करना चाहती है कि उनकी थाली तक पहुंचने वाला भोजन कितना सुरक्षित है। फिलहाल यह सोशल मीडिया अभियान लोगों को एक सरल लेकिन प्रभावशाली तरीके से इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत ‘द इंडिया स्टोरी’ का निर्देशन जहां चेतन डीके ने किया है, वहीं इसके लेखक और निर्माता सागर बी. शिंदे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी।

फिल्म के सह-निर्माताओं में जहां स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं, वहीं तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

काजल अग्रवालश्रेयस तलपड़े

Comment Box

Also Read

'द इंडिया स्टोरी' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: श्रेयस और काजल की फिल्म ने 32 लाख कमाए
'द इंडिया स्टोरी' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: श्रेयस और काजल की फिल्म ने 32 लाख कमाए
'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की कमाई गिरकर सिर्फ़ ₹35 लाख नेट रह गई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की...

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा:
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा: "शुरुआती शो के बाद सामग्री हाव...

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरावट जारी, सिर्फ़ ₹34 लाख नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरा...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी हुई है, 66वें दिन ₹2.80 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने ₹300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने...

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया—जानिए क्यों
फिल्म | न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्त...

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.