Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल ने रचाई शादी, प्रेमी आशीष सजनानी को चुना जीवनसाथी

Sonnalli Seygall ties the knot with Ashesh Sajnani: सोनाली सहगल ने अपने प्रेमी आशीष सजनानी को चुना जीवनसाथी।

Author: मनीषा सुथार
07 Jun,2023 16:41:09
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल ने रचाई शादी, प्रेमी आशीष सजनानी को चुना जीवनसाथी

Sonnalli Seygall ties the knot with Ashesh Sajnani: प्यार का पंचनामा द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) ने अपने लंबे समय के प्रेमी आशीष एल सजनानी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। बता दें, अभिनेत्री ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में अपने शादी को संपन्न किया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सोनाली गुलाबी रंग के चूड़े के साथ गुलाबी रंग की पोशाक पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी, जबकि दूल्हे ने सफेद शेरवानी पहनी हुई थी और गुलाबी पगड़ी को अपने सर पर सजाया था।

मनोरंजन उद्योग से ताल्लुक रखने वाले कई करीबी दोस्तों ने सोनाली सहगल की शादी में हाजरी लगाई। फिल्म निर्माता लव रंजन, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, मंदिरा बेदी, सुमोना चक्रवर्ती, शमा सिकंदर, राय लक्ष्मी, शेनाज ट्रेजरी, रोहन गंडोत्रा, करण वी ग्रोवर, वैनेसा वलाई सोनाली और आशीष की शादी में शामिल हुए।

रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जोड़े ने अपने भव्य रिसेप्शन का आयोजन 8 जून को आयोजित किया है। सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए अपनी शादी की तस्वीरों को सार्वजनिक किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “सब्र और शुक्र ??” एक नजर नीचे डालें!

Pyaar ka Punchnama fame Sonnalli Seygall ties the knot with Ashesh Sajnani 813462 Pyaar ka Punchnama fame Sonnalli Seygall ties the knot with Ashesh Sajnani 813463 Pyaar ka Punchnama fame Sonnalli Seygall ties the knot with Ashesh Sajnani 813464

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनाली ने वेडिंग पुलाव, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, हाई जैक, सेटर्स और जय मम्मी दी जैसी कुछ फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जादू दिखाया है। अभिनेत्री वेब शो इलीगल – जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर और अनामिका में भी नज़र आ चुकी है। इसके अलावा भी उन्होंने कई म्युजिक वीडियो में भी अपना प्रदर्शन दिखाया है।

मनोरंजन न्यूज़ नवविवाहित जोड़े को ढ़ेरो बधाइयां देता है। अधिक समाचार के लिए बने रहें हमारे साथ।

About The Author
मनीषा सुथार

अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।

आशीष सजनानीसोनाली सहगल

Comment Box

Also Read

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15...

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी के रूप में सिनेमाघरों में आई है, जिसे शुरुआत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म | रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी...

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल
फिल्म | रिलीज

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज़ पर रोक लगाई: जानें क्यों
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है म...

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर जारी, 26 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर
फिल्म | रिलीज

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का म...

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
फिल्म | न्यूज़

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹300 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹3...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी क...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 कर...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म | न्यूज़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने...

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं; पैपराजी से दूरी बनाई, आयशा श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म | न्यूज़

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं;...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.