10 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ इस दिन ब्याह रचाएंगे Randeep Hooda, अभिनेता ने शेयर की जानकारी

Randeep Hooda & Lin Laishram: गर्लफ्रेंड के साथ इस दिन ब्याह रचाएंगे रणदीप हुड्डा।
10 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ इस दिन ब्याह रचाएंगे Randeep Hooda, अभिनेता ने शेयर की जानकारी 36966

Randeep Hooda & Lin Laishram: बॉलीवुड जगत के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक है रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), जो अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ ब्याह रचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। अभिनेता ने इस बात की जानकरी खुद शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने अपने शादी की कई दिलचस्प खासियत से भी पर्दा उठाया है। साल 2001 में मीरा नायर की फिल्म मॉनसून वेडिंग से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले रणदीप 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी करेंगे।

मणिपुर में बजेगी रणदीप की सहनाई

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अभिनेता अपनी शादी मणिपुर में रचाएंगे। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी गर्लफ्रेंड लिन है। क्यूंकि उनकी होने वाली पत्नी लिन मणिपुर से ताल्लुक रखती है,जबकि रणदीप हुड्डा हरियाणा के रोहतक के रहिवासी है।

10 साल छोटी लिन संग शादी रचा रहे हैं रणदीप

अभिनेता ने अपने जीवनसाथी के तौर पर भी फिल्म इंडस्ट्री की एक लड़की को चुना है, जो करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ के अलावा ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्मों से जनता का मनोरंजन कर चुकी है। रणदीप और लिन के बीच करीब 10 साल का फासला है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।