Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

15 दिन की शूटिंग के बाद संजय दत्त ने छोड़ी ‘वेलकम 3’, जाने वजह

Sanjay Dutt Exits Welcome To The Jungle: 15 दिन की शूटिंग के बाद संजय दत्त ने 'वेलकम 3' को छोड़ने का फैसला किया है।

Author: विशाल दुबे
21 May,2024 12:12:42
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
15 दिन की शूटिंग के बाद संजय दत्त ने छोड़ी ‘वेलकम 3’, जाने वजह

Sanjay Dutt Exits Welcome To The Jungle: बॉलीवुड के खलनायक और मशहूर अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेलकम 3 के कारण चर्चा में बने हुए हैं। जैसा कि आप सभी को पता है, कि अभिनेता कोरियोग्राफर और निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म वेलकम टू द जंगल के कलाकारो की टोली में शामिल हुए थे, मगर अब उन्होंने इस फिल्म से पैर पीछे खींचने का फैसला किया है। बॉलीवुड हंगामा की नई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने तारीख और स्क्रिप्ट के कारण फिल्म को छोड़ दिया है।

मीडिया रिपोर्ट ने अपने सूत्र के हवाले से कहा, “संजय दत्त ने अपने बाहर निकलने के लिए तारीखों के मुद्दे का हवाला दिया है। उन्होंने सभी मुद्दों से अपने प्रिय मित्र अक्षय को अवगत करा दिया है, जिन्होंने सभी बातों को ध्यान में रखा और कोई शिकायत नहीं की।” इसके अलावा उनके रिपोर्ट में कहा गया है, कि “संजय दत्त को लगा कि वेलकम टू द जंगल की शूटिंग अनियोजित तरीके से हो रही है, स्क्रिप्ट में बहुत सारे बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे उनकी शूटिंग की डायरी खराब हो रही है और इसलिए उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।”

आपको बता दें, अभिनेता ने 15 दिनों की शूटिंग की है, जिसके कारण निर्माता या तो अभिनेता के सीन को पूरी तरह से हटाने या इसे फिर से शूट करने का विकल्प चुन सकते है। रिपोर्ट ने इस बारे में भी सूत्र का हवाला देते हुए कहा, सूत्र ने साझा किया, “संजय दत्त ने पहले शेड्यूल में वेलकम टू द जंगल के कुछ मज़ेदार हिस्सों की शूटिंग की है और निर्माता इसे फिर से शुरू करने और अतिथि भूमिका के लिए संजय दत्त को श्रेय देने के लिए उत्सुक हैं।”

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी के साथ जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, रवीना टंडन और लारा दत्ता प्रमुख किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म दर्शको को लुभाने के लिए क्रिसमस 2024 के दौरान सिनेमाघरों में उतरेगी।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

वेलकम 3संजय दत्त

Comment Box

Also Read

संजय दत्त 67 साल के हुए: त्रिशाला, शहरान और इकरा ने अपने पिता के लिए प्यारे मैसेज लिखे—देखिए
संजय दत्त 67 साल के हुए: त्रिशाला, शहरान और इकरा ने अपने पिता के लिए प्यारे मैसेज लिखे—देखिए
संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने बताया कि उन्होंने थेरेपिस्ट बनना क्यों चुना
संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने बताया कि उन्होंने थेरेपिस्ट बनना क्यों चुना
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 17: रितेश देशमुख की फिल्म ने तीसरे रविवार को कमाई की 3.45 करोड़
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 17: रितेश देशमुख की फिल्म ने तीसरे रविवार को कमाई की 3.45 करोड़
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा ने अच्छी शुरुआत की, 11.35 करोड़ कमाए
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा ने अच्छी शुरुआत की, 11.35 करोड़ कमाए

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों में ₹466.05 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़...

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उनका अद्भुत बदलाव
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उ...

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का अनुरोध किया
म्यूजिक | न्यूज़

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18....

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ न...

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए उठाया खास कदम
फिल्म | रिलीज

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार जारी, दुनिया भर में ₹800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार ज...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई...

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
फिल्म | न्यूज़

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आन...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.