Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने शुरू की शूटिंग, शशांक खेतान ने जताया आभार

Varun, Janhvi begin shoot for ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’; वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने शुरू की शूटिंग।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने शुरू की शूटिंग; शशांक खेतान ने जताया आभार 46198

Varun, Janhvi begin shoot for ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’: हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हाल ही में गोविंदा नाम मेरा जैसी पारिवारिक मनोरंजक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले शशांक खेतान एक बार फिर से दर्शको को मनोरंजित करने के लिए बिल्कुल तैयार है। गौरतलब है, कि निर्देशक दो महीने पहले ही मुख्य किरदारों की घोषणा हुई थी। और इसने तुरंत सभी को उत्साहित कर दिया था। फिल्म का नाम ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी‘ है जिसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर को चुना गया है।

फिल्म के चाहने वालों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन भी है, क्योंकि पूरी टीम ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। निर्देशक खेतान ने क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर साझा की, जो एक डाइनिंग टेबल की तरह नजर आ रही है, जिसे शादी समारोह के लिए सजाया गया है। क्लैपबोर्ड पर लिखा है, ‘सीन नंबर 3, शॉट नंबर 1, टेक 1’ और खेतान ने लिखा, ‘पहला दिन – हार्दिक आभार’

धवन और कपूर दोनों ने अपने लाखो फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी डाली है। इसके अलावा फिल्म के लिए सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और अक्षय ओबेरॉय जैसे नामों के जुड़ने से दर्शको का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। यह फिल्म खेतान द्वारा निर्देशित होने के अलावा, धर्मा प्रोडक्शंस और खेतान के नए लॉन्च किए गए प्रोडक्शन हाउस, मेंटर डिसिपल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जाएगी।

दर्शको को लुभाने के लिए यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।