नोरा फतेही ने साड़ी और हेवी ज्वेलरी में ढाया कहर, लुक को फैंस के उड़े होश

नोरा फतेही साड़ी और हेवी ज्वेलरी लुक में खूबसूरत तस्वीर देखिए यहां
Nora Fatehi wreaked havoc in saree and heavy jewellery, fans were blown away by the look 7433

नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक है। वह हिंदी इंडस्ट्री के अलावा तेलुगु ,तमिल और मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा रही है। उन्होंने टेम्पर, बाहुबली: द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग करके लोकप्रियता हासिल की। नोरा बिग बॉस 9 का भी हिस्सा रह चुकी है।

नोरा को असली पहचान सत्यमेव जयते के गीत दिलबर में आइटम डांस से मिली। उन्हे हाल ही में फिल्म थैंक गॉड के गीत मानिके मागे हते में देखा गया।

नोरा हमेशा अपने लुक और मुस्कान से अपने फैंस के होश उड़ाने में कामयाबी हासिल की है। वह जब भी अपने सोशल अकाउंट पर कुछ अपडेट करती है तो वह तुरंत वायरल हो जाता है और उनके फैंस इसे बहुत पसंद करते हैं। नोरा साड़ी में बहुत खूबसूरत लगती है।यहां हम नोरा को साड़ी और साथ में हेवी ज्वेलरी लुक में देख रहे हैं।

पहली तस्वीर ने नोरा ने भारी एंबोइडरी रेड बॉर्डर के साथ व्हाइट साड़ी पहनी है।उन्होंने इसके साथ हेवी ज्वेलरी पहना है। उन्होंने एक छोटा और बड़े दोनों नेकलेस ,बड़े झुमके के साथ पेयर किया।नोरा ने इस लुक के लिए साड़ी का पल्लू को सिर पर रख के पोज दिया है।दूसरी तस्वीर में उन्होंने व्हाइट और रेड साड़ी ली है लेकिन उन्होंने इसे बंगाली तरीके से स्टाइल किया है जिसे नोरा ने बंगाली हेवी ज्वेलरी और साथ में मांगटिका के साथ स्टाइल किया है। तीसरी तस्वीर में नोरा ने येलो आउटफिट में साथ पर्ल की लॉन्ग नेकलेस को पहना है।आखिरी तस्वीर में नोरा ने ग्रीन साड़ी पहनी है और महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया।नोरा अपने सभी लुक में बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है।देखिए यहां

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।