जानिए अक्षरा सिंह के फिटनेस का राज जिसने फैंस को दिए फिटनेस लक्ष्य

अक्षरा सिंह अपने फिटनेस तस्वीरों से फैंस को फिटनेस गोल दे रही है।देखिए यहां
Know the secret of fitness of Akshara Singh who gave fitness goals to the fans 8805

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की चहेती अभिनेत्रियों में से एक है।उन्होंने अपने एक्टिंग और सिंगिंग के दाम पर बहुत लोकप्रियता हासिल की है।अपने एक्टिंग के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिटनेस के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। फैंस उनके जिम लुक्स और उनकी फिटनेस डाइट जानने के लिए बहुत तत्पर रहते हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर फिटनेस गोल सेट करती नजर आती हैं। फिटनेस के मामले में वह किसी तरह के कोई लापरवाही नही बरतती है।वह घंटो जिम में पसीना बहाती है और एक अच्छी फिगर के लिए कड़ी मेहनत करती है।

अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत और बेहद फिट एक्ट्रेस हैं। अक्षरा सिंह की फिटनेस का राज योगा और एक्सरसाइज के अलावा उनका डाइट प्लान है ।वह अपने डाइट पर भी खूब ध्यान देती हैं ।अक्षरा जिम में घंटो वर्कआउट करती है। अक्षरा सोशल मीडिया पर अपने विडियोज और पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दर्शकों को फिटनेस के लिए प्रेरित करती रहती है। वह जिम में बड़े-बड़े डंबल्स उठाते हुए पसीना बहाते हुए हैवी एक्सरसाइज करती नजर आती हैं।आज भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। देखिए उनकी फिटनेस की कुछ तस्वीरे जो उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की है।

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमें नीचे कमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।