प्रियंका चोपड़ा के अपने अनोखे आउटफिट से फैंस को दिए फैशन गोल

प्रियंका चोपड़ा के अनोखे आउटफिट पर एक नजर डालिए
Priyanka Chopra gives fashion goals to fans with her unique outfit 9003

प्रियंका चोपड़ा हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। प्रियंका ने हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है।वह हॉलीवुड में भी अपना परिचम लहरा चुकी है।प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं। प्रियंका सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, फैशन के मामले में भी काफी आगे हैं।उन्होंने हर तरीके के आउटफिट में अपने खूबसूरत लुक को फैंस के सामने लाया है। वह इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों में बेहद आकर्षक लगती है।

प्रियंका देश-विदेश में खुद को स्टाइल आइकॉन बनाने में सफल हुई है। वो हमेशा औरतों के इंडिपेंडेंट होने की बात करती है। प्रियंका अधिकतर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आती हैं, लेकिन वह इंडियन आउटफिट में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। प्रियंका अपने कपड़ो को लेकर बहुत एक्सपेरिमेंट करती है। कई बार तो उनका एक्सपेरिमेंट हिट रहता है तो कभी ये फ्लॉप भी हो जाता है।लेकिन उनके कपड़े हमेशा अनोखे और स्टाइलिश होते हैं।देखिए यहां

इस लुक में प्रियंका ने पिंक आउटफिट पहना है।यह आउटफिट सच में यूनिक है।उन्होंने एक डीप नेक पिंक गाउन पहना है ।इसके साथ उन्होंने पिंक फ्लोई जैकेट जैसा कुछ पहना है।इस आउटफिट का स्टाइल वाकई बहुत अनोखा आए स्टाइलिश है।प्रियंका इस आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही है।देखिए

इस लुक के लिए प्रियंका ने एक हाई नेक बोडिकॉन ड्रेस पहनी है।इस आउटफिट के स्लीव फूल है।इस लुक में प्रियंका अच्छी दिख रही है।

प्रियंका का पसंदीदा रंग व्हाइट है।प्रियंका ने यहां व्हाइट ब्रालेट के साथ एक स्लिट पेंसिल स्कर्ट पहनी है।उन्होंने इसे व्हाइट फेदर जैकेट के साथ पूरा किया।इस लुक में प्रियंका बहुत स्टाइलिश और गॉर्जियस दिख रही है।

इस बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।