Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
म्यूजिक | रिलीज

‘सुकून’ के साथ संजय लीला भंसाली की संगीत महारत का मनाइए जश्न, एल्बम को पूरे हुए एक साल

मास्टर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का नाम भव्यता, ऐश्वर्य और महत्वपूर्ण रूप से संगीत का दूसरा नाम बन चुका है।

Author: ManoranjanDesk
07 Dec,2023 17:40:37
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘सुकून’ के साथ संजय लीला भंसाली की संगीत महारत का मनाइए जश्न, एल्बम को पूरे हुए एक साल

मास्टर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का नाम भव्यता, ऐश्वर्य और महत्वपूर्ण रूप से संगीत का दूसरा नाम बन चुका है। जी हां, संजय लीला भंसाली एक ऐसे दिग्गज कलाकार के रूप में जाने जाते हैं जिनकी संगीत रचनाएं हमेशा यादगार होती है, और आज और कल की सीमाओं और शैलियों को पार करके बदलते समय के इस दौर में भी जिंदा है। उनके संगीत की श्रेष्ठा का उनका कमिटमेंट न केवल उनके यादगार फिल्म म्यूजिक एल्बमों से साफ होता है, बल्कि उनके इंडिपेंडेंट म्यूजिक एल्बम ‘सुकून’ से भी जाहिर होता है, जो व्यक्तिगत रूप से उनकी क्षमता और हुनर को दिखाता है।

एक संगीतकार के रूप में संजय लीला भंसाली को जो बात अलग बनाती है, वह है हर रचना को एक अलग पहचान देने की उनकी क्षमता। उनका म्यूजिक कहानी का एक अभिन्न अंग बन जाता है, भावनाओं को बढ़ाता है और पूरे सिनेमाई अनुभव को और भी गहरा कर देता है। ऐसे में आज जबकि उनके ‘सुकून’ ने अपनी रिलीज़ के एक साल पूरे कर लिए है, तो यह उस्ताद की संगीत प्रतिभा में गहराई से उतरने का एक परफेक्ट मौका है –

‘सुकून’ –

वह एल्बम है जिसने एक गैप के बाद संगीत रचना में संजय लीला भंसाली की वापसी को चिह्नित किया, जिसमें शांति और दिल को छू लेने वाली धुन है। बेहद खूबसूरत “साहिबा” से लेकर “आसमान” के उत्साहित सुरों तक, हर ट्रैक कहानी के साथ सहजता से जुड़ने वाले संगीत को गढ़ने की भंसाली की क्षमता को दर्शाता है।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’-

संजय लीला भंसाली की आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने एक बार फिर संगीत बनाने की उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जो समय और कहानी के अनुरूप होता है। “बाबुल” जैसे दिल छू लेने वाली पेशकश से लेकर “ढोलीडा” तक, साउंडट्रैक संगीत के माध्यम से दर्शकों को एक अलग युग में ले जाने की उनकी क्षमता को रेखांकित करता है।

‘पद्मावत’ –

‘पद्मावत’ अपने आप में एक शानदार सिनेमाई अनुभव है, जिसमें म्यूजिक भी बेहद जबरदस्त है। बेहद मनमोहक “बिंते दिल” और दीवाना कर देने वाला “घूमर” विविध लेकिन एकजुट संगीत अनुभव को बनाने की भंसाली की क्षमता के प्रमाण के रूप में सामने आता हैं।

‘बाजीराव मस्तानी’ –

निर्देशक और संगीतकार दोनों के रूप में ‘बाजीराव मस्तानी’ संजय लीला भंसाली के करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म ने “दीवानी मस्तानी” और “आयत” जैसे सदाबहार ट्रैक दिए, जो क्लासिकल एलिमेंट्स को मॉडर्न रचनाओं में मिलाने की उनकी क्षमता को शोकेस करते हैं।

‘राम लीला’ –

रामलीला के जीवंत और इमोशनल साउंडट्रैक्स ने संगीत में एक चमत्कार की मिशाल कायम की। “लाल इश्क” और “नगाड़ा संग ढोल” जैसे गीतों ने पारंपरिक और आधुनिक संगीत संवेदनाओं के बारे में भंसाली की गहरी समझ को दिखाया।

ऐसे में आज जब ‘सुकून’ के एक साथ पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो यह साफ हो जाता है कि संजय लीला भंसाली की संगीत यात्रा की ये सिर्फ एक शुरूआत है। हर सुर के साथ जादू पैदा करने की उनकी क्षमता दर्शकों को दीवाना करती रहती है, जिससे वह भारतीय फिल्म संगीत की दुनिया में मशहूर हो जाते हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

संजय लीला भंसालीसुकून

Comment Box

Also Read

'लव एंड वॉर' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत; संजय लीला भंसाली की टीम ने 40 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की पेशकश की।
'लव एंड वॉर' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत; संजय लीला भंसाली की टीम ने 40 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की पेशकश की।
दो दीवाने सहर में ट्रेलर: इस वैलेंटाइन यह सब प्यार है
दो दीवाने सहर में ट्रेलर: इस वैलेंटाइन यह सब प्यार है
संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर के जन्मदिन पर प्यार और युद्ध का पहला लुक जारी करेंगे
संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर के जन्मदिन पर प्यार और युद्ध का पहला लुक जारी करेंगे
रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' की कास्टिंग को लेकर अलग हो गए: मीडिया रिपोर्ट्स
रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' की कास्टिंग को लेकर अलग हो गए: मीडिया रिपोर्ट्स

Also Read

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट के साथ शुरुआत की, करीना कपूर की थ्रिलर को पीछे छोड़ा
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट क...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.