Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेक्नोलॉजी |

सैमसंग ने अपना नया फोन गैलक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G इंडिया में किया लॉन्च, जानिए उनके बारे में पूरी खबर यहां

सैमसंग ने अपना नया फोन गैलक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G इंडिया में लॉन्च किया।जानिए यहां

Author: मनीषा पाठक
16 Mar,2023 18:00:53
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
सैमसंग ने अपना नया फोन गैलक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G इंडिया में किया लॉन्च, जानिए उनके बारे में पूरी खबर यहां

सैमसंग ने भारत में अपनी ए-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G को लॉन्च किया है।ये फोन बाहरी बाजारों में बुधवार (15 मार्च) को लॉन्च हुआ है और 28 मार्च से भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलते हैं और इनमें नया वन UI 5.1 इंटरफेस है।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी A54 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट किबकिमत 38,999, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 40,999 कीमत रखी गई है। दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी A34 5G के बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 30,999, जबकि 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 32,999 है।

16 मार्च से, दोनो स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे, जिसकी डिलीवरी 28 मार्च से शुरू होगी। कुछ बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को रुपये का कैशबैक मिलेगा।

सैमसंग गैलक्सी A54 5G और A34 5G डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन में फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। गैलेक्सी A54 5G में 6.4 इंच का डिस्प्ले है, जबकि गैलेक्सी A34 5G में 6.6 इंच की बड़ी स्क्रीन है।

सैमसंग गैलक्सी A54 5G और A34 5G ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आते हैं जो एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। गैलेक्सी A54 5G के कैमरा सेटअप में f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट, f/2.2 लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। इसी तरह, गैलेक्सी A34 5G में f/1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G सैमसंग द्वारा 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं, जो एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। दोनों मॉडल IP67-प्रमाणित हैं और इनमें डॉल्बी टॉपस्टीरियो स्पीकर हैं। फोन सैमसंग के नॉक्स सिक्योरिटी के साथ भी आते हैं।

About The Author
मनीषा पाठक

हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।

सैमसंग

Comment Box

Also Read

सैमसंग गैलक्सी एफ 14 90Hz डिस्प्ले और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च
सैमसंग गैलक्सी एफ 14 90Hz डिस्प्ले और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च
कितना दमदार होगा सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी का कैमरा? जाने पुरी हकीकत
कितना दमदार होगा सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी का कैमरा? जाने पुरी हकीकत
सैमसंग से लेकर एलजी अल्ट्रागियर तक: अपने गेमिंग भावनाओं को और शानदार बनाने के लिए इन 32 इंच के गेमिंग मॉनिटर्स की मदद लें
सैमसंग से लेकर एलजी अल्ट्रागियर तक: अपने गेमिंग भावनाओं को और शानदार बनाने के लिए इन 32 इंच के गेमिंग मॉनिटर्स की मदद लें

Also Read

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर चोट लगने से स्टार्स और फ़िल्म के बजट पर क्या असर पड़ता है
फिल्म | न्यूज़

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर...

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह किन बातों का ध्यान रखती हैं
फिल्म | न्यूज़

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह...

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी तक का सफ़र
फिल्म | न्यूज़

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हुईं
फिल्म | न्यूज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हु...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने...

क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से उड़ीं अफवाहें
फिल्म | न्यूज़

क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म 8वें दिन 155 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म 8वें दिन 155 करोड़...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने ज़बरदस्त ओपनिंग की
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म...

संभावना सेठ ने बताया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई; कहा कि घटना में घर का काम करने वाला व्यक्ति शामिल है।
टेलीविजन | न्यूज़

संभावना सेठ ने बताया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई; कहा...

कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुईं, कुछ ही मिनटों में 2.4 लाख रुपये से ज़्यादा गंवाए।
फिल्म | न्यूज़

कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुईं, कुछ ही मिनटों में 2.4 ला...

रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
फिल्म | न्यूज़

रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फ...

अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है:
फिल्म | न्यूज़

अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है: "कहानी OMG 2 से बे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.