ऐक्सिडेंट के कारण Divyanka Tripathi की टूटी हड्डियां, पति विवेक दहिया ने की पुष्टि

Divyanka Tripathi met with an accident: दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सिडेंट हो गया है, जिसके कारण उनकी हड्डियां टूट गई है।
ऐक्सिडेंट के कारण Divyanka Tripathi की टूटी हड्डियां, पति विवेक दहिया ने की पुष्टि 45211

Divyanka Tripathi met with an accident: टीवी की दुनिया की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का बेहद बुरा हाल है, क्योंकि वह दुर्घटना की शिकार हो गई है। दुर्घटना के कारण उनके हाथों की 2 हड्डियां टूट गई है, जिसकी पुष्टि खुद उनके पति और अभिनेता विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने की है। हालांकि, अभी अभिनेत्री को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है और जल्दी ही उनके हाथों की सर्जरी भी होने वाली है।

दिव्यांका त्रिपाठी के ऐक्सिडेंट के कारण विवेक दहिया ने रद्द की लाइव सेंशन

पत्नी और अभिनेत्री दिव्यांका की हालत से परेशान विवेक ने अपने सारे काम को एक तरफ कर दिया है, जिसमें उनका लाइव सेंशन भी शामिल था। विवेक की टीम ने इस खबर की जानकारी के लिए उनके इंस्टग्राम पेज का सहारा लिया और स्टोरी में लिखा, “हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अभी के लिए कैंसिल कर दिया गया है। कुछ घंटों पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ हैं। हम आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद करते हैं। आप भी हमारे साथ दिव्यांका के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। विवेक आपके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं और जल्द ही आपके साथ जुड़ेंगे।-टीम विवेक”

मनोरंजन न्यूज दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। मनोरंजन उद्योग के तमाम बड़ी खबरों को सबसे पहले प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।