Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | न्यूज़

काफी मुश्किलों के बाद नेहा मर्दा के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशी जाहिर की

Neha Marda blessed with baby girl: बालिका वधु में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा ने अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया है।

Author: विशाल दुबे
08 Apr,2023 17:38:55
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
काफी मुश्किलों के बाद नेहा मर्दा के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशी जाहिर की

Neha Marda blessed with baby girl: नेहा मर्दा (Neha Marda) के सभी चाहनेवालों और प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आईं है।

बीते रात बालिका वधु में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा ने अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया है। डीवा के घर नन्ही परी आने के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। बता दें, अभिनेत्री को गर्भावस्था में जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, भगवान के आशीर्वाद से अब सब कुछ ठीक है और अभिनेत्री और उनके पति आयुष्मान अग्रवाल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

नेहा मर्दा को अपनी गर्भावस्था के दौरान काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा, किंतु काफी जटिलताओं का सामना करने बाद अभिनेत्री ने अपनी लाडली बेटी का स्वागत किया हैं। किंतु, बच्ची का जन्म समय से पहले हो गया है, इसलिए उसे निगरानी के लिए एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया है।

अभिनेत्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ मां बनने बाद के अपने अनुभव को साझा किया और अपनी अंतिम तिमाही की जटिलताओं के बारे में बात की। “गर्भवती होने के तुरंत बाद मेरा बीपी एक चिंता का विषय बन गया, और पांचवें महीने में यह अनियमित हो गया। हमारे डॉक्टर ने हमें इसके लिए पहले से ही तैयार कर रखा था। जटिलताओं की उम्मीद थी, लेकिन सौभाग्य से, सब कुछ ठीक हो गया। मुझे खुशी है कि यह दौर खत्म हो गया है और मुझे एक खूबसूरत बेटी का आशीर्वाद मिला है। हम दोनों अच्छा कर रहे हैं।”

नेहा ने आगे कहा, “मुझे इस सप्ताह के अंत तक और मेरी बेटी को एक पखवाड़े में छुट्टी मिलने की उम्मीद है। मुझे अभी अपने बच्चे को गोद में लेना है और उसे प्यार से देखना है। प्रीमैच्योर बेबी होने के कारण उसे एनआईसीयू में ले जाने से पहले वह कुछ समय के लिए मेरे साथ थी। उसे कुछ वजन बढ़ाना है।”

अभिनेत्री ने फरवरी 2012 में व्यवसायी आयुष्मान अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए थे और लगभग 10 वर्षों के बाद, जोड़े को माता पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ शेयर की थी।

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

नेहा मर्दा

Comment Box

Also Read

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई...

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
फिल्म | न्यूज़

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आन...

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ह...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.