राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की सगाई की अफवाहों पर लगा विराम, अभिनेता ने अफवाहों का किया खंडन

Raj Anadkat denies engagement rumours with co-star Munmun Dutta: राज अनादकट उर्फ ​​टप्पू ने मुनमुन दत्ता उर्फ ​​बबीता के साथ सगाई की अफवाहों का खंडन किया है।
राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की सगाई की अफवाहों पर लगा विराम, अभिनेता ने अफवाहों का किया खंडन 43217

Raj Anadkat denies engagement rumours with co-star Munmun Dutta: तारक मेहता की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता और शो के पुराने टप्पू यानी राज अनादकट की सगाई की अफवाहों पर विराम लग चुका है, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस खबर को झूठा घोषित किया है। जैसा कि आप सभी को पता है, अफवाहों में दावा किया गया था, कि अभिनेता और अभिनेत्री ने गुजरात में सगाई की थी। इस खबर ने इंटरनेट पर काफी धूम मचाई थी, मगर अब मामला साफ हो गया है। अब आधिकारिक रूप से इस खबर का खंडन किया गया है। आपको बता दें, आज शाम को राज अनादकट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वायरल खबर को बेबुनियाद बताया और सोशल मीडिया पर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगाया।

लोकप्रिय भारतीय कॉमेडी सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू की भूमिका के लिए मशहूर राज अनादकट ने बबीता की भूमिका निभाने वाली अपनी सह-कलाकार मुनमुन दत्ता के साथ सगाई की अफवाहों का खंडन किया है। अनादकट ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। हालाँकि, राज और मुनमुन के बीच सेट पर बहुत अच्छा रिश्ता था। सगाई की अफवाहों को अभिनेता ने निराधार बताया था। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता ने लिखा, “सभी को नमस्कार, बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह झूठी और निराधार है। टीम राज अनादकट।” इससे पहले राज और मुनमुन के रिलेशनशिप की अफवाहें 2021 में सामने आई थीं।

वायरल सगाई की खबर में News18 के मीडिया रिपोर्ट ने बताया था, कि “सगाई कुछ दिन पहले ही हुई थी। जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे समारोह में भी मौजूद थे। इसमें आगे कहा गया, “जब से राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल हुए हैं तब से वे डेटिंग कर रहे हैं। यह बहुत स्पष्ट था. सेट पर सभी को इसके बारे में पता था।’ दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं,”

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।