देखिए सुंबुल तौकीर के कुछ खूबसूरत व्हाइट आउटफिट कलेक्शन

सुंबुल तौकीर व्हाइट आउटफिट में बहुत खूबसूरत दिखती है।देखिए उनके कुछ खूबसूरत कलेक्शन
See some beautiful white outfit collection of Sumbul Touqueer 7862

सुंबुल तौकीर टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री में एक है।वह मुख्य रूप से 2011 में चंद्रगुप्त मौर्य से टेलीविजन में अपना करियर शुरू किया।सुंबुल ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में भी अभिनय किया, जहां उन्होंने मेहताब का किरदार निभाया था। 2016 में, उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘वारिस’ में अभिनय किया। 2019 में, सुंबुल ने ‘इशारों इशारों में’ में अभिनय किया और उसी वर्ष, वह सुपरहिट हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में दिखाई दीं, जो उनकी पहली फिल्म है।इस दौरान उन्होंने हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘घर की ज्योति’ में भी काम किया। उन्हे मुख्य रूप से स्टार प्लस शो इमली के बाद प्रसिद्धि हासिल की।इमली के किरदार ने उन्हें एक अलग पहचान दी।वह हालिया के बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है जहां वह अक्सर सुर्खियों में रही।

सुम्बुल हमेशा फैशन का बहुत ध्यान देती है। वह अक्सर अपने फैशन के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती है। उनके फैंस उनके पोस्ट का इंतजार करते है। फैंस इमली को हरेक लुक में बहुत पसंद करते है।व्हाइट कलर एक ऐसा कलर है जो सभी पर बहुत स्टाइलिश दिखता है । हम सुंबुल की व्हाइट आउटफिट की कुछ झलक लेकर आए है जो आपको जरूर अच्छा लगेगा।

पहली तस्वीर में सुंबुल का बिग बॉस से आने के बाद की सेलिब्रेशन की है।सुंबुल ने एक व्हाइट शिमरी आउटफिट पहना है और साथ में उन्होंने क्राउन टियारा के साथ उसे कंप्लीट किया।सुंबुल इस आउटफिट में बहुत स्टनिंग दिख रही है।
दूसरी तस्वीर बिग बॉस हाउस की है जहां उन्होंने व्हाइट गाउन के साथ मैचिंग इयररिंग भी स्टाइल किया था। सुम्बुल इसमें बहुत खूबसूरत लग रही है।तीसरी तस्वीर में वह भाईजान सलमान खान के साथ नजर आ रही है।उन्होंने व्हाइट स्वेटशर्ट पहना है और चश्मा भी पहना है। इस लुक में सुम्बुल बहुत स्टाइलिश और कूल दिख रही है चौथे तस्वीर में सुम्बुल ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम का कैजुअल लुक चुना है।इस लुक के वह बहुत स्टाइलिश दिख रही है।आखिरी तस्वीर में सुम्बुल ने एक फ्रॉक पहना है इस लुक को इन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया।अभिनेत्री इस आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही है।आप भी देखिए


इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।