Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

मराठी भाषा सीख रहे हैं एक्टर अंकित गुप्ता, एक्टर ने स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” में मराठी मुलगा रणविजय के किरदार के लिए की जाने वाली अपनी तैयारी पर की बात

स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है।

Author: ManoranjanDesk
26 May,2024 14:24:59
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
मराठी भाषा सीख रहे हैं एक्टर अंकित गुप्ता, एक्टर ने स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” में मराठी मुलगा रणविजय के किरदार के लिए की जाने वाली अपनी तैयारी पर की बात

स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है। ये शो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर आधारित हैं और बहुत से लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं।

स्टार प्लस ने अपने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, नए वेंचर में कदम रखा है, जिसमें ऋतुजा बागवे और अंकित गुप्ता लीड रोल में हैं। ऋतुजा माटी से बंधी डोर में वैजयंती (वैजू) का किरदार निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता रणविजय की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।

अंकित गुप्ता स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” में रणविजय नाम के एक मराठी मुलगा का किरदार निभाएंगे। इस शो के साथ अंकित पहली बार महाराष्ट्रीयन के रूप में किरदार निभा रहे हैं। हालाँकि, वह उत्तर भारत से हैं और मराठी अच्छी तरह से नहीं बोल पाते, लेकिन वह अपने किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए भाषा सीखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अंकित एक्टिंग के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं और दर्शक इस शो में उनकी प्रतिभा को देखेंगे।

स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” में रणविजय का किरदार निभा रहे अंकित गुप्ता कहते हैं, “शो में मैं रणविजय नाम के मराठी लड़के का किरदार निभा रहा हूं। यह मेरा पहला महाराष्ट्रीयन किरदार है। रणविजय के किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए मैं मराठी सीख रहा हूँ। चुनौती सिर्फ़ भाषा सीखने की नहीं है, बल्कि सही उच्चारण और लहज़े में महारत हासिल करने की भी है।चूंकि पूरी कास्ट मराठी भाषा से परिचित थी, इसलिए मेरे लिए शब्दों को समझना आसान हो गया। यह एक मजेदार अनुभव है और हर दिन मैं मराठी में नए शब्द सीख रहा हूं।”

‘माटी से बंधी डोर’ 27 मई को स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार तक, शाम 7.30 बजे प्रसारित होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

अंकित गुप्ता

Comment Box

Also Read

Barish Aayi hai: शिवांगी जोशी और अंकित गुप्ता के नए एल्बम सॉन्ग का टीजर हुआ लॉन्च
Barish Aayi hai: शिवांगी जोशी और अंकित गुप्ता के नए एल्बम सॉन्ग का टीजर हुआ लॉन्च
शो जुनूनियत में रंजीत के लुक के लिए काफी विचार किया गया है: अभियांशु वोहरा
शो जुनूनियत में रंजीत के लुक के लिए काफी विचार किया गया है: अभियांशु वोहरा

Also Read

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।
म्यूजिक | न्यूज़

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को ₹60 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूस...

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां से चले गए—वायरल वीडियो ने चर्चा छेड़ दी
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, 66.75 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब...

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा,
डिजिटल | न्यूज़

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा, "यह मेरा आखि...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹104.90 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते मे...

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29.2% की गिरावट के बावजूद ₹49 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते के आखिर से पहले ही ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
Uncategorized |

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते...

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कहा,
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कह...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले मंगलवार को फिर से आगे बढ़ी, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सोमवार को ₹97 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सो...

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
टेलीविजन | न्यूज़

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.