Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका उर्फ अदिति त्रिपाठी ने कहा “कंवर ढिल्लों के साथ सहयोग ने हमें भाई-बहन बना दिया”

शो "दिल को तुमसे प्यार हुआ-उड़ने की आशा" और "ये रिश्ता क्या कहलाता है-अनुपमा" के स्टार्स रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। दर्शक एक खास कार्यक्रम को एंजॉय कर सकेंगे, जहाँ उनके पसंदीदा स्टार प्लस के किरदार अनुपमा-अभिरा, साइली-चिराग और दीपिका-सचिन त्यौहार मनाएंगे,

Author: ManoranjanDesk
19 Aug,2024 12:11:53
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका उर्फ अदिति त्रिपाठी ने कहा “कंवर ढिल्लों के साथ सहयोग ने हमें भाई-बहन बना दिया”

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजली अवस्थी और ये है चाहतें शामिल हैं, जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

तीज का त्यौहार खत्म होने के साथ ही स्टार प्लस अब रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने जा रहा है। चैनल इस खुशी के मौके पर दर्शकों के लिए कई खास कार्यक्रम लेकर आ रहा है। रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा और देखभाल करने का वादा करते हैं। कई तरह के सेलिब्रेशंस के अलावा, दर्शकों को स्टार प्लस के शो के कलाकारों को एक साथ रक्षा बंधन मनाते हुए देखना मजेदार होगा।

शो “दिल को तुमसे प्यार हुआ-उड़ने की आशा” और “ये रिश्ता क्या कहलाता है-अनुपमा” के स्टार्स रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। दर्शक एक खास कार्यक्रम को एंजॉय कर सकेंगे, जहाँ उनके पसंदीदा स्टार प्लस के किरदार अनुपमा-अभिरा, साइली-चिराग और दीपिका-सचिन त्यौहार मनाएंगे, जिससे यह एक यादगार और कभी ना भूलने वाला मौका बन जाएगा। रक्षा बंधन के खास दिन यानी 19 अगस्त को स्टार प्लस पर “रक्षा बंधन स्टार प्लस के साथ” प्रसारित होगा। जादुई पलों का अनुभव करने और उत्साह से भरने के लिए आज तैयार हो जाइए।

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका उर्फ ​​अदिति त्रिपाठी ने शेयर करते हुए कहा, “इस साल रक्षा बंधन का त्यौहार खास होने वाला है क्योंकि शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में मेरा किरदार दीपिका, शो उड़ने की आशा में सचिन (कंवर ढिल्लन) के साथ त्यौहार मनाने जा रही है। चूंकि यह एक शुभ दिन है, इसलिए स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए खास सरप्राइज लेकर आ रहा है और यह उनमें से एक है। कंवर ढिल्लन उर्फ ​​सचिन के साथ जुड़ना एक शानदार अनुभव था और मुझे लगता है कि इस सहयोग के माध्यम से मैंने उनके साथ भाई-बहन का रिश्ता बनाया है। दर्शकों के लिए आने वाले समय में और भी कई रोमांचक और दिलचस्प पल आने वाले हैं जो उन्हें टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेंगे। देखते रहिए!”

स्टार प्लस पर आज, यानी 19 अगस्त को शाम 7 बजे और रात 9.30 बजे स्टार प्लस पर रक्षाबंधन उत्सव देखें।

About The Author
ManoranjanDesk

अदिति त्रिपाठीदिल को तुमसे प्यार हुआस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए
5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?

Also Read

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार
टेलीविजन | न्यूज़

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म की कमाई में फिर गिरावट, फिर भी ₹16.30 करोड़ (नेट) कमाए।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्...

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैशन-एंटरप्रेन्योरशिप के जुनून को फिर से जगाया
डिजिटल | न्यूज़

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैश...

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उसके लिए एक प्यारा सा नाम चुना है
फिल्म | न्यूज़

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उ...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फिल्म ₹900 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फि...

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे
फिल्म | न्यूज़

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे...

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस नोट इंटरनेट पर छाया हुआ है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस न...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹850 करोड़ नेट की ओर नज़र
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म न...

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने के वास्ते सिर्फ डांस वर्कशॉप से ​​कहीं आगे बढ़कर तैयारी की!
फिल्म | रिलीज

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने...

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे जी' को ऑनलाइन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है; फैंस उनके लावणी डांस मूव्स को बार-बार देख रहे हैं।
फिल्म | रिलीज

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे ज...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भारत में ₹820 करोड़ नेट की कमाई पार की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भा...

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नहीं होगी
फिल्म | न्यूज़

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नह...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.