Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के कंवर ढिल्लों उर्फ सचिन ने शो के दिलचस्प प्रोमो के बारे में किया खुलासा! 12 मार्च को रात 9 बजे स्टार प्लस पर देखना न भूलें

स्टार प्लस के शो "उड़ने की आशा" में कंवर ढिल्लों, जिसे हम सचिन के नाम से भी जानते हैं, ने कहा कि "दर्शकों को हम सचिन और साइली के बीच मजेदार और प्यारे पल दिखाएंगे। हम उनके रिश्ते की उलझनों को देखेंगे और उनके बीच की नोंक-झोंक को भी देखेंगे

Author: ManoranjanDesk
28 Feb,2024 14:34:28
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के कंवर ढिल्लों उर्फ सचिन ने शो के दिलचस्प प्रोमो के बारे में किया खुलासा! 12 मार्च को रात 9 बजे स्टार प्लस पर देखना न भूलें

स्टार प्लस ने अनजानी राहों पर कदम रखा है। ऐसे में अब स्टार प्लस एक नए ड्रामे, उड़ने की आशा के साथ आया है, जिसमे कंवर ढिल्लन (सचिन) और नेहा हरसोरा (साइली) लीड रोल में हैं। स्टार प्लस का शो उड़ने की आशा सचिन और साइली के रिश्ते और उनकी तालमेल की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगा।

मराठी संस्कृति के बैक ड्रॉप पर बनी यह कहानी, एक ऐसी पत्नी की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है, जो अपने प्रयास से अपने संकोची पति को एक जिम्मेदार व्यक्ति में परिवर्तित करने में कामयाब होती है, उसकी यह कोशिश कहीं ना कहीं पूरे परिवार पर असर डालती है। शो में कंवर ढिल्लन, सचिन के किरदार ने नजर आएंगे, जो की एक टैक्सी ड्राइवर होता है। जबकि नेहा हरसोरा, साइली के किरदार में जान फूंकने का काम करेंगी। शो में साइली का किरदार अपने जीवन की नैया को चलाने के लिए कई छोटे छोटे काम करता है, और असल में काम फूल का होता है।

हाल ही में, शो के मेकर्स ने एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है, जहां दर्शकों के लिए सचिन और साइली के रिश्ते के उलझनों को देखने को मिलेगा। प्रोमो में सचिन और साइली को एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हुए और जिंदगी के रिश्तों से गुजरते हुए देखा जाएगा। दर्शकों को साइली के प्रति सचिन का प्यार भरा पहलू भी देखने मिलेगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे आगे बढ़ती है सचिन और साइली की जिंदगी, और क्या साइली सचिन को बदल पाएगी?

स्टार प्लस के शो “उड़ने की आशा” में कंवर ढिल्लों, जिसे हम सचिन के नाम से भी जानते हैं, ने कहा कि “दर्शकों को हम सचिन और साइली के बीच मजेदार और प्यारे पल दिखाएंगे। हम उनके रिश्ते की उलझनों को देखेंगे और उनके बीच की नोंक-झोंक को भी देखेंगे। प्रोमो में हमने सचिन के और साइली के बीच के रिश्ते को दिखाया है, और उनके सॉफ्ट साइड को भी दिखाया है। मैंने हमेशा सोचा था कि मैं एक महाराष्ट्रीयन चरित्र का किरदार निभाऊंगा, और “उड़ने की आशा” के जरिए मुझे वह मौका मिल रहा है। सचिन के किरदार को निभाना मेरे लिए शानदार है क्योंकि उसमे कई क्वालिटीज़ हैं और मैं उन इमोशंस को एन्जॉय करता हूं जो मेरे असली किरदार में मौजूद हैं।”

राहुल कुमार तिवारी द्वारा निर्मित, उड़ने की आशा जल्द ही 12 मार्च से सोमवार से रविवार रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

स्टार प्लस

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।

Also Read

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बिस्वास, वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बि...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ न...

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत, ₹4.10 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठ...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंची, 8वें दिन ₹60 लाख की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15...

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी के रूप में सिनेमाघरों में आई है, जिसे शुरुआत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म | रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी...

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल
फिल्म | रिलीज

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज़ पर रोक लगाई: जानें क्यों
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है म...

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर जारी, 26 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर
फिल्म | रिलीज

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का म...

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
फिल्म | न्यूज़

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹300 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹3...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.