Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

जाने क्या है स्टार प्लस के शो ‘माटी से बंधी डोर’ और आइकॉनिक फिल्म ‘नायक’ के बीच का कनेक्शन, वैजू और रणविजय ने किया खुलासा!

स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है। ये शो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर आधारित हैं और बहुत से लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं।

Author: ManoranjanDesk
25 May,2024 14:17:08
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
जाने क्या है स्टार प्लस के शो ‘माटी से बंधी डोर’ और आइकॉनिक फिल्म ‘नायक’ के बीच का कनेक्शन, वैजू और रणविजय ने किया खुलासा!

स्टार प्लस ने अपने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, नए वेंचर में कदम रखा है, जिसमें ऋतुजा बागवे और अंकित गुप्ता लीड रोल में हैं। ऋतुजा माटी से बंधी डोर में वैजयंती (वैजू) का किरदार निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता रणविजय की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।

बॉलीवुड फ़िल्में और टेलीविज़न शो ड्रीम सीक्वेंस दिखाने में बहुत अच्छे होते हैं। ड्रीम सीक्वेंस को बड़ी स्क्रीन या टीवी पर देखना हमेशा सभी के लिए एक खूबसूरत अनुभव होता है। स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” के मेकर्स ने हाल ही में एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है। इसमें दर्शकों ने वैजू और रणविजय के बीच एक ड्रीम सीक्वेंस देखा है। यह सीन हमें समय में पीछे ले जाता है और आइकॉनिक फिल्म “नायक” में रानी मुखर्जी और अनिल कपूर की जोड़ी की याद दिलाता है। वैजू और रणविजय के साथ यह ड्रीम सीक्वेंस हमें आइकॉनिक सॉन्ग “रुखी सूखी रोटी तेरे हाथों से” की याद दिलाता है। दोनों के बीच समानता चौंकाने वाली है। स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” ने इस आइकॉनिक गाने को ड्रीम सीक्वेंस में खूबसूरती से रिक्रिएट किया है, और हम इसमें वैजू और रणविजय की परफॉर्मेंस देख खुदको उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सकेंगे। अपने कपड़ों और तौर-तरीकों से लेकर अपने लुक तक, वैजू और रणविजय हमें “रुखी सूखी रोटी तेरे हाथों से” गाने की याद दिलाते हैं। दर्शकों के लिए यह देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा, क्योंकि उन्हें वैजू और रणविजय में शो “माटी से बंधी डोर” से रानी मुखर्जी और अनिल कपूर की झलक देखने को मिलेगी।

स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर की ऋतुजा बागवे उर्फ ​​वैजू ने कहती हैं, “शो “माटी से बांधी डोर” के हालिया प्रोमो में दर्शकों को वैजू और रणविजय के बीच एक ड्रीम सीक्वेंस देखने को मिलेगा, जो लव और क्यूट पलों से भरा है। हमने ड्रीम सीक्वेंस को फिल्माने के मौके को खूब एंजॉय किया; रोटी खाने से लेकर ठेचा खाने तक, यह एक तरह का अनुभव था। गांव में शूटिंग करना शानदार अनुभव था। यह दर्शकों के लिए वाकई एक विजुअल ट्रीट होने वाला है।”

स्टार प्लस के शो माटी से बंधी के अंकित गुप्ता उर्फ ​​रणविजय ने कहा, “शो माटी से बंधी डोर के मेकर ने दर्शकों के लिए वैजू और रणविजय के बीच प्यार भरे और खूबसूरत पलों से भरा एक ड्रीम सीक्वेंस दिखाया है। धोती और गमछा पहनना एक मजेदार अनुभव था, जिससे गांव का लुक मिल रहा है। रणविजय का लुक वैजू के ड्रीम मैन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था और मुझे यह लुक कैरी करने में मजा आया। जिस तरह हमने इस ड्रीम सीक्वेंस की शूटिंग को एंजॉय किया है, दर्शकों को भी इसे देखने के बाद खुशी होगी।”

माटी से बंधी डोर’ 27 मई को स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार तक शाम 7.30 बजे प्रसारित होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

माटी से बंधी डोरस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।

Also Read

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है
टेलीविजन | न्यूज़

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है...

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
फिल्म | न्यूज़

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?...

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्य...

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
फिल्म | न्यूज़

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान ख...

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा...

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सीक्रेट और कई अन्य मुद्दों पर बात की
फिल्म | न्यूज़

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सी...

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को याद किया
फिल्म | न्यूज़

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को या...

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
फिल्म | न्यूज़

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर...

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खोजना
फिल्म | न्यूज़

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खो...

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़ाई
फिल्म | न्यूज़

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़...

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है सच
फिल्म | न्यूज़

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है...

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के साथ अपने प्रेग्नेंसी वर्कआउट की झलक शेयर की
फिल्म | न्यूज़

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.