Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

नेहा सोलंकी ने अपकमिंग शो ‘तितली’ में अपने किरदार के लिए किया मुंबई के दादर फ्लावर मार्केट का दौरा

स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए लेकर आया है एक अलग और पहले कभी न देखी गई लव स्टोरी जिसका नाम है 'तितली'। यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यह वाकई प्यार है?

Author: विशाल दुबे
05 Jun,2023 11:31:45
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
नेहा सोलंकी ने अपकमिंग शो ‘तितली’ में अपने किरदार के लिए किया मुंबई के दादर फ्लावर मार्केट का दौरा

तितली के साथ स्टारप्लस ने एक और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस – नेहा सोलंकी को लॉन्च किया है। नेहा सोलंकी तितली में टाइटिलर रोल निभाती नजर आएंगी। तितली शो एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है जहां तितली नाम की एक खुशमिजाज और जीवंत लड़की अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की तलाश में है। इस शो में नेहा के अपोजिट अविनाश मिश्रा, गर्व का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि तितली के जीवन में ड्रामा कैसे सामने आता है और क्या दोनों हमेशा साथ खुश रहेंगे?

इस शो में नेहा उर्फ तितली एक फ्लोरिस्ट की भूमिका में हैं। तितली फूलों को बहुत पसंद करती है और उससे प्यार करती है। इसके साथ ही तितली फूलों की अच्छी जानकारी भी रखती है। तितली अहमदाबाद से हैं और हाल ही में तितली मुंबई की मश्हूर फ्लावर मार्केट गई जो दादर में है, जहां उन्होंने अपने आसपास के लोगों के साथ बातचीत की।

इस पर नेहा सोलंकी उर्फ तितली ने कहा, “जब से मुझे पता चला कि मैं एक फ्लोरिस्ट का रोल प्ले कर रही हूं, मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित थी। क्योंकि मैं नैनीताल की रहने वाली हूं, इसलिए बचपन से ही मैं हमेशा अलग अलग तरह के फूलों से घिरी रही हूं। जब मैं छोटी थी तो स्कूल ब्रेक के दौरान मैं अक्सर फ्लावर वैली घूमने जाती थी। ऐसा लगता है जैसे मैं एक फ्लोरिस्ट की भूमिका के लिए ही बनी हूं क्योंकि मैं फूलों के आसपास बड़ी हुई हूं। फूल एक खूबसूरत क्रिएशन हैं और वे हमेशा मेरे मूड को खुश करते हैं। हाल ही में मुझे मुंबई के दादर की फेमस फ्लावर मार्केट का पता चला और मैंने अपने दोस्तों के साथ वहां जाने का फैसला किया। मैंने वहां फूलवालों और फ्लावर वेंडर्स के साथ बातचीत की और उनके हावभाव और ग्राहकों के साथ बातचीत करने के तरीके को समझा, ताकि एक फ्लोरिस्ट के रूप में मैं अपने रोल को पूरे परफेक्शन के साथ निभा सकूं। वहां की एक महिला ने मुझे एक फूल का कंगन तोहफे में दिया था, जो उनकी तरफ से एक बहुत ही प्यारा जेस्चर था, और जो अभी भी मेरे पास रखा है। फूल विक्रेताओं के साथ बातचीत करना एक अच्छा अनुभव रहा। वे बहुत विनम्र थे, बाजार में भीड़ होने के बावजूद वे हमेशा एक मुस्कान बिखेरते है। इस रोल के लिए फ्लावर मार्केट जाना काफी मददगार रहा। मुझे अपने किरदार तितली के लिए नई चीजें सीखने का मौका मिला, जो एक फ्लोरिस्ट है।”

नेहा सोलंकी ने अपकमिंग शो 'तितली' में अपने किरदार के लिए किया मुंबई के दादर फ्लावर मार्केट का दौरा 16345

नेहा सोलंकी ने अपकमिंग शो 'तितली' में अपने किरदार के लिए किया मुंबई के दादर फ्लावर मार्केट का दौरा 16346

नेहा सोलंकी ने अपकमिंग शो 'तितली' में अपने किरदार के लिए किया मुंबई के दादर फ्लावर मार्केट का दौरा 16347

नेहा सोलंकी ने अपकमिंग शो 'तितली' में अपने किरदार के लिए किया मुंबई के दादर फ्लावर मार्केट का दौरा 16348

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। यह कहना सही होगा कि यह चैनल विशेष रूप से एक ऐसा हब है जहां दर्शक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, चाशनी और फालतू, जो कैरेक्टर एम्पावरमेंट पर फोकस करता है जैसे कई और आकर्षक शोज के अद्भुत लाइनअप को देखते हुए भावनाओं के बवंडर से गुजरते हैं। दर्शकों ने इस तरह के कंटेंट को खूब सराहा भी है। स्टारप्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को अपनी कहानी के प्लॉट के साथ टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखना सुनिश्चित किया है। स्टारप्लस के शोज में आकांक्षी महिला किरदार को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला है। कह सकते है कि शोज के ये फीमेल कैरेक्टर आज देश की न जाने कितनी महिलाओं के लिए एक सॉलिड रोल मॉडल बन चुकी है।

तितली के साथ, स्टार प्लस का यही इरादा है और साथ ही अपने दर्शकों के लिए स्टोरीटेलिंग के एक अनोखे तरीके के साथ आगे बढ़ने की कोशिश भी है।

ये शो 6 जून से रात 11 बजे स्टारप्लस पर सोमवार से रविवार तक दिखाया जाएगा। तितली का निर्माण स्टोरी स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Comment Box

Also Read

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करार...

तरन आदर्श ने यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की 'ज़बरदस्त' ओपनिंग का अनुमान लगाया है; उनका कहना है कि हिंदी में पहले दिन की कमाई ₹40-45 करोड़ तक पहुँच सकती है।
फिल्म | न्यूज़

तरन आदर्श ने यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की 'ज़बरदस्त' ओपनिंग का अनुमान लगा...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटे; एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा।
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटे; एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने सब...

शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी, इन्हें
टेलीविजन | न्यूज़

शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी,...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 11: सनी देओल की फ़िल्म की कमाई में दूसरे सोमवार को भारी गिरावट, 40 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई।
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 11: सनी देओल की फ़िल्म की कमाई में...

आदित्य सील और अनुष्का रंजन जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने—उनके प्यारे नाम बताए
फिल्म | न्यूज़

आदित्य सील और अनुष्का रंजन जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने—उनके प्यार...

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स टूर की यादें शेयर कीं, खुद को ‘टूर वाइफ’ कहा।
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स टूर की यादें शेयर कीं,...

गोविंदा की तलाक की अफवाहों पर कानूनी चेतावनी के बीच, सुनीता आहूजा का जयपुर एयरपोर्ट पर दिखना चर्चा का विषय बन गया है।
फिल्म | न्यूज़

गोविंदा की तलाक की अफवाहों पर कानूनी चेतावनी के बीच, सुनीता आहूजा का ज...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सनी देओल की फिल्म की कमाई दूसरे रविवार को बढ़ी, लेकिन नेट कलेक्शन 40 करोड़ से कम रहा
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सनी देओल की फिल्म की कमाई दूसरे...

टीवी स्टार मोहसिन खान ने अपनी पार्टनर तमन्ना के साथ सगाई का ऐलान किया:
टेलीविजन | न्यूज़

टीवी स्टार मोहसिन खान ने अपनी पार्टनर तमन्ना के साथ सगाई का ऐलान किया:...

'लापता लेडीज़' के एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर कपल के खिलाफ FIR दर्ज कराई; पैसे न देने और मारपीट का आरोप लगाया
फिल्म | न्यूज़

'लापता लेडीज़' के एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर कपल के खिलाफ FIR दर्...

रॉकिंग स्टार यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ज़ोरों पर है; 24 घंटों में 5 लाख से ज़्यादा टिकट बिके।
फिल्म | रिलीज

रॉकिंग स्टार यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ज़ोरों पर है; 24...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.