Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

सागर वाही उर्फ रुहान की स्टार प्लस के शो ‘फालतू’ में एंट्री, क्या रुहान की एंट्री से फालतू और अयान के समीकरण में आएगी बाधा?

'फालतू' ने दर्शकों से लगातार प्रशंसा बटोरी है क्योंकि इसकी बेजोड़ और भरोसेमंद कहानी ने इसे सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक बना दिया है। 'फालतू' में निहारिका चौकसे और आकाश आहूजा मुख्य किरदार में हैं। फालतू का निर्माण बॉयहुड प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

Author: विशाल दुबे
26 May,2023 14:00:17
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
सागर वाही उर्फ रुहान की स्टार प्लस के शो ‘फालतू’ में एंट्री, क्या रुहान की एंट्री से फालतू और अयान के समीकरण में आएगी बाधा?

फालतू एक ऐसी लड़की की कहानी को बयां करती है जो एक अवांछित संतान है। शो की कहानी का मुख्य उद्देश्य फालतू को अपने परिवार की स्वीकृति और सम्मान हासिल करने का संघर्ष है। दर्शकों ने फालतू की सम्मोहक और आकर्षित कहानी के लिए बहुत प्रशंसा की है।

वर्तमान ट्रैक फालतू और अयान के इर्द-गिर्द घूमता है। प्रशंसक फालतू और अयान की केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं और प्यार से उन्हें टेलीविजन के राहुल और अंजलि कहकर बुलाते हैं। हाल ही में सागर वाही ने शो में एंट्री की है। सागर शो में रुहान की भूमिका निभाएंगे। अयान और फालतू के जीवन में आने वाले नए मोड़ और परिस्थिति को देखना बेहद दिलचस्प होगा। रुहान एक मुश्किल किरदार है। वह सेल्फ- मेड आदमी है और इसलिए सोचता है कि वह हमेशा सही है। उसके बात करने के तरीके से सफलता का अहंकार साफ झलकता है लेकिन रुहान नकारात्मक चरित्र नहीं है। अपनी बहन शनाया के लिए उसका प्यार उसे अंधा कर देता है। शनाया का किरदार सलोनी संधू ने निभाया है। फालतू के सामने आने पर शनाया क्रिकेट को लेकर उत्साहित हो जाती है क्योंकि वह खुद एक युवा क्रिकेटर थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि शनाया हमेशा फालतू को नीचे लाने के लिए कुछ न कुछ करती रहती है।

स्टारप्लस के शो फालतू में रूहान की भूमिका निभाने वाले सागर वाही ने कहा, “मैं वास्तव में बेहद उत्साहित हूं और रूहान सचदेवा की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं। मैं शो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहा हूं। रुहान एक दिलचस्प किरदार है जो एक सेल्फ मेड बिजनेसमैन है। वह बाहर से मजबूत और कठोर दिखता है लेकिन दिल से एक खूबसूरत इंसान है। वह जो करता है उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करता है और यह गुण उसे भीड़ से अलग बनाता है। वह किसी भी चीज में हमेशा विजेता होना चाहता है। अगर कोई एक चीज है जो वह पैसे से ऊपर रखता है, तो वह उसकी बहन है।

मेरा किरदार फालतू, अयान और पूरे परिवार के जीवन में भावनाओं और कहानी की परतों के साथ उत्साह को जोड़ेगा। क्योंकि रूहान हर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करेगा। इतनी सहजता और रवैया को देखने के बाद दर्शकों को यह किरदार पसंद आएगा।”

यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

फालतूस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।

Also Read

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है
टेलीविजन | न्यूज़

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है...

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
फिल्म | न्यूज़

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?...

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्य...

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
फिल्म | न्यूज़

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान ख...

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा...

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सीक्रेट और कई अन्य मुद्दों पर बात की
फिल्म | न्यूज़

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सी...

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को याद किया
फिल्म | न्यूज़

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को या...

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
फिल्म | न्यूज़

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर...

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खोजना
फिल्म | न्यूज़

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खो...

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़ाई
फिल्म | न्यूज़

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़...

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है सच
फिल्म | न्यूज़

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है...

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के साथ अपने प्रेग्नेंसी वर्कआउट की झलक शेयर की
फिल्म | न्यूज़

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.