Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के अपकमिंग शो चाशनी में रौनक की भूमिका में हैं साई केतन राव, एक्शन सीक्वेंस के लिए एक्टर ने जाहिर किया अपना प्यार

स्टार प्लस के आगामी शो चाशनी में रौनक की भूमिका निभाने वाले प्रतिभाशाली युवा अभिनेता साई केतन राव ने शो से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां साझा की

Author: manoranjannews
27 Feb,2023 12:37:21
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के अपकमिंग शो चाशनी में रौनक की भूमिका में हैं साई केतन राव, एक्शन सीक्वेंस के लिए एक्टर ने जाहिर किया अपना प्यार

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए लुभावने और दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। जिसे देखते हुए कह सकते है कि यह एक ऐसा हब है जहां दर्शकों को अपने चहिते शोज के जरिए प्यार, ड्रामा, बदला जैसे हर तरह के इमोशन्स देखने का मौका मिलता है। इस चैनल पर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू जैसे कई ऐसे कमाल के डोले सोप्स है, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस करता है और साथ ही साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन भी करता है।

अब चैनल अपने एक और नए शो चाशनी के साथ दर्शकों के लिए एक धामाकेदार या कहे की मसालेदार कहानी लेकर सामने आया है जो अपने नाम से एकदम अलग है और मनोरंजन से भरपूर है। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा, जो सास बहू, चांदनी और रोशनी में बदल जाती हैं।

इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के जरिए भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।

हाल में स्टार प्लस ने अपने सबसे मसालेदार शो चाशनी का प्रोमो जारी किया था। प्रोमो में दो बहनों की कहानी दिखाई गई है जो भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं। रोशनी की भूमिका निभाने वाली अमनदीप सिद्धू, शो में एक फायर फाइटर हैं, जबकि चांदनी एक आज़ाद ख्यालात वाली रेबेल है। शो में एक घटना ने उनके इक्वेशन और रिश्ते से जुड़ी पूरी दुनिया बदल दी है।
दरअसल, चांदनी जो कि छोटी बहन है, वह बड़ी बहन रोशनी की सास बन जाती है। वहीं साई केतन राव शो में रौनक की भूमिका में हैं।।

साई केतन राव आखिरी बार स्टार प्लस के शो मेहंदी है रचने वाली में नजर आए थे। अब वे स्टार प्लस के सबसे धमाकेदार शो चशनी में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं।

साई ने शो में अपने किरदार और उनकी तैयारियों के बारे में बात की, जो उन्होंने खास कर के उसी के लिए की हैं। वह कहते हैं, “मुझे लगता है कि रौनक काफी यंग है, और बुद्धिमान है जो सबकुछ बहुत ही साधारण तरीके से करता है, मैं अपने शरीर और दिमाग को उसी तरह से तैयार कर रहा हूं कि कैसे रौनक एक निश्चित स्थिति पर प्रतिक्रिया करेगा। मैं रौनक के किरदार के लिए कुछ किलो वजन भी कम किया है क्योंकि प्रतिक्रिया करने के लिए उसका एक बहुत ही सक्रिय तरीका है और वो हमेशा मुस्कुराता रहता है और पॉजिटिविटी में यकी करता है। ”

शो में साई के कुछ एक्शन सीन्स भी हैं जिनपर बात करते हुए उन्होंने शेयर किया, “एक्शन सीक्वेंसेज मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी पसंद है, मैं इसे फाइट मास्टर के साथ डिजाइन करना पसंद करता हूं, हम तब तक इसका अभ्यास करते हैं जब तक कि यह परफेक्ट न हो, लेकिन क्योंकि सीरियल की शूटिंग के दौरान हमें ज्यादा समय नही मिलता, तो हम कुछ प्वाइंट्स मिस भी कर जाते है, मैंने हाल ही में अपने आने वाले शो चाशनी के लिए एक फाइट सीक्वेंस शूट किया है, हमने सुबह चार बजे तक इसकी शूटिंग की, मुझे कुछ चोटें आई और मेरा सिर एक स्टिक से लड़ गया था, लेकिन शुक्र है कि मैं ठीक हूं, हालांकि इस दौरान फर्श पर बहुत फिसलन होने के कारण मैं लगभग चार बार नीचे भी गिरा था। मुझे लगता है कि एक्शन मेरी खासियत है और मैं इस स्पेस को और ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहता हूं। हां, एक्शन सीक्वेंस के दौरान मुझे चोटें भी जरूर लगती है, लेकिन उससे में निराश नही होता, मैं हमेशा इसे एक्सप्लोर करना चाहता हूं और इस मौके का पूरा पूरा फायदा उठाता हूं।”

दो बहने, जो सास बहू बन जाती, के मसालेदार ट्विस्ट से भरपूर रिश्तों और साई केतन राव के एक्शन सीक्वेंस का मजा लेने के लिए शो देखिए।

चाशनी में अमनदीप सिद्धू, सृष्टि सिंह और साई केतन राव मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।

तो तैयार हो जाइए केवल स्टार प्लस पर भारतीय टेलीविजन के सबसे मसालेदार शो – चाशनी को देखने के लिए।

About The Author
manoranjannews

चाशनीस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।

Also Read

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।
म्यूजिक | न्यूज़

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को ₹60 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूस...

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां से चले गए—वायरल वीडियो ने चर्चा छेड़ दी
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, 66.75 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब...

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा,
डिजिटल | न्यूज़

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा, "यह मेरा आखि...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹104.90 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते मे...

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29.2% की गिरावट के बावजूद ₹49 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते के आखिर से पहले ही ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
Uncategorized |

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते...

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कहा,
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कह...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले मंगलवार को फिर से आगे बढ़ी, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सोमवार को ₹97 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सो...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले सोमवार को 63.4% गिरी, दुनिया भर में ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार किया
Uncategorized |

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.