Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के शो “उड़ने की आशा” की साइली उर्फ नेहा हरसोरा ने अपने किरदार और अपने बीच की समानता का किया खुलासा!

स्टार प्लस ने "उड़ने की आशा" नाम से एक नया शो शुरू किया है। इसमें सचिन की भूमिका में कंवर ढिल्लन और साइली की भूमिका में नेहा हरसोरा हैं। यह शो सचिन और साइली की कहानी कहता है और रिश्तों की पेचीदगी को दर्शाता है।

Author: ManoranjanDesk
14 May,2024 16:01:10
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के शो “उड़ने की आशा” की साइली उर्फ नेहा हरसोरा ने अपने किरदार और अपने बीच की समानता का किया खुलासा!

स्टार प्लस का शो उड़ने की आशा मराठी बैकड्राप पर सेट है। यह एक ऐसी पत्नी की कहानी है, जो कि अपने पति से किसी तरह का सपोर्ट न मिलने की वजह से परेशानियों का सामना करती है। अपने परिवार को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए, वह अपने पति को सुधारने और सही राह पर लाने की चुनौती लेती है। शो में एक्टर कंवर ढिल्लों ने सचिन का किरदार निभाया हैं, जो एक टैक्सी ड्राइवर है, जबकि नेहा हरसोरा ने शो में साइली की भूमिका निभाई हैं, जो एक फ्लोरिस्ट है और विभिन्न छोटे बिजनेस में हाथ आजमाती है और अपना जीवन गुजारती है।

दर्शक देखेंगे कि साइली को अपनी शादी के बारे में सच्चाई पता चलती है, जो उसे अंदर तक बहुत दुख में डूबो देते हैं। टूटा हुआ महसूस करने के बावजूद, साइली खुद के लिए खड़े होने का फैसला करती है। वह अपने साथ हुए अनुचित व्यवहार के खिलाफ लड़ने का फैसला करती है। साइली दिखाती है कि महिलाएं कितनी मजबूत हो सकती हैं, आत्म-सम्मान का महत्व सिखाती हैं और दूसरी महिलाओं को भी अपनी बात कहने के लिए प्रेरित करती हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि साइली आगे क्या करती है और इस मुस्कील समय से कैसे निपटती है।

स्टार प्लस के शो की नेहा हरसोरा उर्फ ​​साइली ने शेयर करते हुए कहती हैं, “साइली इमोशनल कर देने वाले उथल-पुथल से गुज़र रही है, उसे उस असलियत के बारे में पता है जिसने उसकी दुनिया को उलट-पुलट कर दिया है, लेकिन साथ ही, साइली के लिए खुद के लिए खड़ा होना और अपनी राय रखना भी बहुत जरूरी है। साइली एक स्वतंत्र महिला है, और महिलाओं के लिए स्वतंत्र होना और हर स्थिति से होशियारी से निपटना आना जरूरी है। साइली खुद पर भरोसा दिखाती है और दूसरी महिलाओं को भी अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित करती है। असल ज़िंदगी में, मैं भी साइली की तरह हूँ; मैं अपनी राय साझा करने, स्वतंत्र होने और खुद के लिए खड़े होने में विश्वास रखती हूँ। मेरी माँ ने मुझे मज़बूत और आत्मविश्वासी बनना सिखाया। मैं चुनौतियों का सामना करने वाली लेकिन आत्मविश्वास के साथ उनसे लड़ने वाली महिलाओं से प्रेरित हूँ। मैं शो “उड़ने की आशा” में अपने किरदार, साइली में इस क्वालिटी दिखा रही हूँ। हमारे साथ बनें रहें!

स्टार प्लस पर साइली और सचिन की जिंदगी में चल रहे इस ड्रामा को देखिए। राहुल कुमार तिवारी द्वारा प्रोड्यूस, उड़ने की आशा स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।

About The Author
ManoranjanDesk

उड़ने की आशास्टार प्लस

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की कमाई गिरकर सिर्फ़ ₹35 लाख नेट रह गई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.