Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां’ में आने वाला है लंबा लीप, एक दिलचस्प प्रोमो के साथ मेकर्स ने जारी की झलक

स्टार प्लस का शो 'तेरी मेरी डोरियां' हमेशा कोई न कोई ट्विस्ट लाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाए रखता है। ये ट्विस्ट दर्शकों के लिए कहानी में दिलचस्प मोड़ लाते हैं, जिससे वे और अधिक देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं।

Author: ManoranjanDesk
16 Mar,2024 13:52:59
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां’ में आने वाला है लंबा लीप, एक दिलचस्प प्रोमो के साथ मेकर्स ने जारी की झलक

स्टार प्लस का शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ हमेशा कोई न कोई ट्विस्ट लाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाए रखता है। ये ट्विस्ट दर्शकों के लिए कहानी में दिलचस्प मोड़ लाते हैं, जिससे वे और अधिक देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। अब इस शो में लीप आने वाला है और जिसकी झलक एक बेहद दिलचस्प प्रोमो के साथ दर्शकों को दी गई है।

बता दें, इस शो का वर्तमान ट्रैक अंगद, साहिबा और सीरत के इर्द-गिर्द घूम रहा है। सीरत अंगद की प्लास्टिक सर्जरी की प्लानिंग कर अंगद और साहिबा के जीवन में बवाल पैदा करने की साजिश रच रही है, जिसकी भनक साहिबा को लग जाती है और वह अंगद को बचाने की कोशिश करती है। वहीं शो के मेकर्स ने हाल ही में शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि शो छह साल का लीप लेने के लिए तैयार है। यानी शो की कहानी आगे बढ़ जाएगी जिसकी झलक भी सामने आ चुकी है। प्रोमो में एक नए किरदार, योगेन्द्र विक्रम सिंह को पेश किया गया है, जिसे आखिरी बार स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में देखा गया था। प्रोमो में ऑडियंस अंगद और साहिबा के जीवन को लीप के बाद देखेंगे, जबकि साहिबा अपनी जिंदगी अपने बेटे और एक मिस्ट्री मैन के साथ शुरू करती है। अंगद अपनी जिंदगी को फिर से ट्रैक पर लाने की कोशिश करता है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है, इसलिए अंगद और साहिबा एक-दूसरे के रास्ते में आ जाते हैं। ऐसे में छह साल बाद अंगद को अपने सामने देखकर साहिबा को हैरर और उलझन होती है, उसका दिल तरह तरह की भावनाओं से भरा होता है। अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है क्योंकि शो में छह साल का लीप आ गया है। अंगद और साहिबा के सेपरेशन का क्या कारण है और क्या दोनों फिर से मिलेंगे?

शो में आने वाले लीप पर बात करते हुए विजयेंद्र कुमेरिया उर्फ अंगद कहते हैं, “दर्शकों को इंटेंस और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा क्योंकि शो में छह साल का लीप आने वाला है। अंगद और साहिबा का जीवन बदल जाएगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत ने उनके लिए क्या लिखा है। शो तेरी मेरी डोरियां में लीप के साथ, दर्शकों को अंगद और साहिबा के बीच कुछ हिट-एंड-मिस भी देखने को मिलेंगे। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि अंगद और साहिबा छह साल के सेपरेशन के बाद पहली बार एक-दूसरे से कैसे मिलते हैं और वे अपने रिश्तों की जटिलताओं से कैसे निपटेंगे। तो देखते रहिए ये शो!”

वहीं टीवी एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर उर्फ साहिबा कहती हैं, “अब क्योंकि हमें अपनी कहानी को आगे बढ़ाना था, इसलिए कहानी में ड्रामा लाने के लिए छह साल का लीप लाया गया। इसमें एक बच्चा होने वाला है। शो में एक बच्चा होने वाला है और एक नया किरदार योगेन्द्र विक्रम सिंह निभाएंगे। अब यह बच्चा किसका है, ये मैं दर्शकों के गेस करने के लिए छोड़ती हूं। इसमें बहुत सारा इमोशन और ड्रामा होने वाला है। और मेरा मानना ​​है कि अब हमारे प्रदर्शन में भावनाओं की परत की बहुत जरूरत है, हालांकि अभिनेता के रूप में हमारे लिए यह आसान काम नहीं होगा क्योंकि हमें अपनी आंखों से जो महसूस कर रहे हैं और हमारे भावनाओं को किस तरह से व्यक्त करते, ये सब दिखाना होगा। लीप के बाद साहिबा मां बनने वाली है और यह अंगद और साहिबा दोनों के लिए भावनाओं की एक रोलर कोस्टर राइड होने वाली है।

रब ने डोरियां बांधी है, उलझेंगी तो सुलझेंगी भी। लेकिन अंगद और साहिबा के लिए यह निश्चित रूप से आसान नहीं होने वाला है। हालांकि वे यकीनन एक-दूसरे से वापिस मिलने का रास्ता खोज लेंगे, और यह कैसे होगा यह देखने लायक है।

तो 17 मार्च से शाम 7 बजे स्टारप्लस पर तेरी मेरी डोरियां का नया चैप्टर देखना न भूलें।

About The Author
ManoranjanDesk

तेरी मेरी डोरियांस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?

Also Read

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
टेलीविजन | न्यूज़

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमाई में 9.1% की गिरावट, ₹1 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमा...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.